24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तानी महिला ने कोर्ट से कहा, न्याय नहीं दे सकते तो मुझे भारत...

पाकिस्तानी महिला ने कोर्ट से कहा, न्याय नहीं दे सकते तो मुझे भारत भेज दो 

Google News Follow
पाकिस्तान की एक महिला ने यहां की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाया है। महिला ने हाई कोर्ट के जज से कहा कि अगर आप न्याय नहीं दे सकते तो भारत भेज दो। इस महिला की पांच मरला की  संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी हाई कोर्ट में लगभग तीस सालों से चल रही सुनवाई को लेकर परेशान होने के बाद यह बात कही।
इस महिला का नाम सैयदा शहनाज है। उसने बहावलपुर से कोर्ट से प्रिंसिपल सीट पर अपना केस को ट्रांसफर करने के लिए आवेदन किया था। महिला का कहना है कि वह शेखपुरा में एक किराये के मकान में रहती है। अगर वह बहावलपुर गई तो उसकी संपत्ति पर कब्जा जमाने वाले उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं।

महिला ने बताया कि जब वह नौ साल की थी तब यह मामला शुरू हुआ था, लेकिन आज वह 45 साल की हो गई हैं। महिला का आरोप है कि  क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। जिसके लिए वह दर दर की ठोकरें खा रही हैं। उचित न्याय नहीं मिल पाने से नाराज  महिला ने हाई कोर्ट से भारत भेजने की अपील की और कहा कि  मुझे विश्वास है भारतीय न्यायालयों में न्याय मिल सकता है। इसलिए  मुझे भारत भेज दें। जिस पर कोर्ट ने कहा कि उसके पास इसका अधिकार नहीं है। बहरहाल, कोर्ट ने तबादला अर्जी पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें 

नेशनल हेराल्ड केस: ED ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजा नोटिस

एलपीजी ​सिलेंडर की ​दर​​ में बड़ी ​छूट​ ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें