29 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनियावजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद,...

वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण!

ऐसे में हम आपके लिए प्रोटीन और फाइबर से भरी चार तरह की सलाद के बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे भूख भी कम लगेगी और शरीर को पूरा पोषण मिलेगा।

Google News Follow

Related

आज के समय में बढ़ता मोटापा बीमारियों की सबसे बड़ी जड़ है। मोटापे की वजह से शरीर मधुमेह, रक्तचाप और कमजोरी का शिकार हो जाता है। वहीं कुछ लोगों के लिए भूखा रहना बड़ी समस्या है और यही कारण है कि पूरे दिन कुछ न कुछ खाने से वजन लगातार बढ़ता रहता है। ऐसे में हम आपके लिए प्रोटीन और फाइबर से भरी चार तरह की सलाद के बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे भूख भी कम लगेगी और शरीर को पूरा पोषण मिलेगा।

वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना कोई विकल्प नहीं है, बल्कि इसके लिए अच्छे खाने का चुनाव करना ज्यादा जरूरी है। अच्छा खाना वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण भी देता है। इसके लिए नाश्ते में फलों की सलाद ले सकते हैं। सुबह नाश्ते में एक ही गुण वाले फलों को मिलाकर खाए।

पपीता, तरबूज, खरबूज सुबह के नाश्ते के बेहतरीन ऑप्शन हैं। फलों के साथ अंजीर और सीड्स को मिक्स करके खाए। यह स्वाद को बढ़ाएंगे ही साथ ही भरपूर पोषण भी देंगे। इसके सेवन से शरीर अच्छे से डिटॉक्स होगा।

अगर सुबह के वक्त फल खाना पसंद नहीं है, तो इसकी जगह हाई प्रोटीन सलाद भी खा सकते हैं। अंकुरित दाल के साथ टमाटर, नींबू और प्याज मिलाकर खा सके हैं। इससे शरीर को ऊर्जा और प्रोटीन दोनों मिलेगा। कोशिश करें कि अंकुरित दाल या चने को पहले उबाल लें, क्योंकि कच्ची दाल या चने बदहजमी कर सकते हैं।

दोपहर के समय खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर की सलाद का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर और विटामिन से भरी होती है। सलाद को दोपहर का खाना खाने से आधा घंटा पहले खा लें। इससे भूख अच्छे से लगेगी और पोषण भी बराबर मिलेगा। यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेगी।

रात के समय कोशिश करें कि किसी तरह का अन्न आहार में न लें। रात के समय ग्रीन सलाद का सेवन करें। इसके लिए शिमला मिर्च, पालक, और थोड़ी मात्रा में चने को उबालकर बनाया जाता है। पालक को सेवन से पहले अच्छे से पानी में उबालें और शिमला मिर्च को भी पका लें। हरी सब्जियों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। ये सभी सलाद शरीर को पोषण देंगी और भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेंगी।

यह भी पढ़ें-

ईरान तेल कार्गो डायवर्जन खबरें गलत, सरकार ने दावे खारिज किए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें