31 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियाWHO Report: भारतीयों की औसत उम्र में बढ़ोत्तरी, 1970 में 47 तक...

WHO Report: भारतीयों की औसत उम्र में बढ़ोत्तरी, 1970 में 47 तक जीते थे?

वर्ष 1970 में जहां लोग 47 वर्ष तक जीते थे तो अब (2020 के आंकड़े के अनुसार) एक भारतीय की औसत उम्र बढ़कर 70 साल हो गई है|

Google News Follow

Related

डब्ल्यू एच ओ द्वारा हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोटे तौर पर बीमारियों से लड़ने में भारत पहले से बेहतर परफॉर्म कर रहा है| साथ ही यह दावा किया गया है कि भारत में बीमारियों के प्रकार भी बदल गए हैं| नाम की इस रिपोर्ट में भारत के हेल्थ सिस्टम का लेखा-जोखा दिया गया है|

वर्ष 1970 में जहां लोग 47 वर्ष तक जीते थे तो अब (2020 के आंकड़े के अनुसार) एक भारतीय की औसत उम्र बढ़कर 70 साल हो गई है| महिलाओं की औसत उम्र 24 वर्ष बढ़ी है जबकि पुरुषों की औसत उम्र 20 वर्ष बढ़ी है| इस हिसाब से भारत में महिलाओं की औसत आयु 71 वर्ष और पुरुषों की औसत आयु 68 वर्ष है| हालांकि श्रीलंका में औसत उम्र 74 वर्ष और चीन में औसत आयु 75 वर्ष है|

इसी रिपोर्ट के मुताबिक साल1970 में एक हजार शिशुओं में से 132 शिशु जन्म के साथ ही दम तोड़ देते थे| लेकिन अब इस आंकड़े में भी काफी सुधार है| साल 2020 के आंकड़ों के अनुसार 1000 में से 32 नवजात दम तोड़ देते हैं|

इसी तरह डिलीवरी के दौरान महिलाओं की मौत के मामलों में भी गिरावट देखी गई है| साल 1990 के आंकड़ों के मुताबकि 10 हजार में से 556 महिलाएं डिलीवरी के दौरान दम तोड़ देती थीं| हालांकि 2018 तक ये आंकड़ा कम होकर 113 प्रति 10 हजार पर रिकॉर्ड किया गया है|

स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में अभी भी भारत की हालत खराब है| रिपोर्ट के मुताबिक 70 प्रतिशत ओपीडी सेवाएं, 58 प्रतिशत भर्ती मरीज और 90 प्रतिशत दवाएं और टेस्ट अभी भी प्राइवेट सेक्टर के हाथों में हैं| यानी कि अभी भी बीमारी का इलाज आम आदमी के बस से बाहर है| डॉक्टरों और नर्सों का अनुपात पहले के मुकाबले सुधरा है, लेकिन अभी भी हालात खराब ही हैं|

यह भी पढ़ें- 

UP: भाजपा अध्यक्ष की रेस में 4 नेताओं के नाम, एक महीने में होगी नियुक्ति

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें