29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाIND vs ENG तीसरा टेस्ट : भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत!

IND vs ENG तीसरा टेस्ट : भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत!

भारत ने अब पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है| भारत की इस जीत में यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने अहम योगदान दिया| मैच में इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य मिला था| जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर आउट हो गई|

Google News Follow

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज राजकोट में खेला गया| इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया| साथ ही उसने अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की| इससे पहले भारत ने 1932 में ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 562 रन से जीत दर्ज की थी| साथ ही भारत ने अब पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है| भारत की इस जीत में यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने अहम योगदान दिया| मैच में इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य मिला था| जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर आउट हो गई|

मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका| वुड ने 15 गेंदों पर 33 रन बनाए| वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले| बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला| पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली है| इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट जीता था, जबकि भारत ने विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट जीता था।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 445 रन बनाए| जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई| पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रनों की बढ़त हासिल थी| इसके बाद भारत ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी| इस तरह कुल बढ़त 556 रनों की हो गई, जिससे इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य मिला| इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी 122 रन पर समाप्त हो गई| भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए|

यह भी पढ़ें-

PM Modi ने आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर जताया दुःख, कहा….   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें