27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान ने रक्षा सहयोग को दी...

भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान ने रक्षा सहयोग को दी नई गति!

यह चर्चाएं डिफेंस कोऑपरेशन प्लान 2026 के तहत की गईं, जिसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में भारत-ओमान रक्षा साझेदारी को रणनीतिक रूप से नई दिशा देना है।

Google News Follow
भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान के बीच महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किया गया। सैन्य स्तर की यह वार्ता नई दिल्ली में 22 से 23 अक्टूबर को हुई। यह भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान के बीच तीसरी आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता है।

भारतीय सेना के मुताबिक इस दो दिवसीय बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ और व्यापक बनाना था।

भारतीय सेना का कहना है कि वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इनमें संयुक्त सैन्य अभ्यासों के दायरे का विस्तार, विशिष्ट क्षेत्रों में विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और प्रशिक्षण सहयोग को और अधिक गहन करने पर विशेष जोर दिया गया।

दोनों पक्षों ने रक्षा क्षमताओं के विकास, व्यावसायिक सैन्य शिक्षा और रक्षा सहयोग की नई संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। यह चर्चाएं डिफेंस कोऑपरेशन प्लान 2026 के तहत की गईं, जिसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में भारत-ओमान रक्षा साझेदारी को रणनीतिक रूप से नई दिशा देना है।

वार्ता के दौरान दोनों सेनाओं ने इस बात पर सहमति जताई कि मौजूदा वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में भारत और ओमान के बीच सहयोग न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ओमान, भारतीय सागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में गहरे ऐतिहासिक व मित्रतापूर्ण संबंध हैं। भारत और ओमान कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले वर्षों में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यासों की आवृत्ति में वृद्धि देखी जाएगी। साथ ही सैन्य शिक्षा और अनुभव साझा करने के नए प्लेटफॉर्म्स विकसित किए जाएंगे।

इसके अलावा, रक्षा प्रौद्योगिकी और आपसी समन्वय के नए क्षेत्रों में भी सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान के बीच यह बैठक सैन्य कूटनीति को आगे बढ़ाने और भारत-ओमान रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। इसने दोनों सेनाओं के बीच विश्वास, समझ और सहयोग की नई नींव गहरी की है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थायित्व को और सुदृढ़ करेगी।

यह भी पढ़ें-

एकता कपूर के शो में नजर आएंगे बिल गेट्स, ‘तुलसी’ से करेंगे गंभीर मुद्दे पर चर्चा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें