30.7 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमक्राईमनामाबांग्लादेश में भारतीय दूतावास के अधिकारी का शव मिला

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के अधिकारी का शव मिला

नरेन धर भारतीय दूतावास में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में थे तैनात

Google News Follow

Related

बांग्लादेश के चट्टोग्राम स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर में मंगलवार (19 मई)को एक भारतीय राजनयिक मृत अवस्था में पाए गए, जिससे हलचल मच गई। भारतीय दूतावास के अधिकारी की पहचान नरेन धर के रूप में हुई है, वह भारतीय दूतावास में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। बंदरगाह शहर के पुलिस प्रवक्ता अमीनूर रशीद ने पत्रकारों को बताया, “हमें जानकारी दी गई है कि नरेन धर मिशन में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।”

उन्होंने आगे बताया कि धर का शव राजनयिक परिसर की पुरानी वीजा केंद्र इमारत की दूसरी मंजिल पर, बाथरूम के दरवाजे के सामने तड़के पाया गया।

फिलहाल, ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग या चट्टोग्राम स्थित सहायक उच्चायोग की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) होने की आशंका जताई है।

पुलिस प्रवक्ता रशीद ने कहा, “मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।”

उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। चूंकि मृतक राजनयिक मिशन में कार्यरत एक विदेशी नागरिक थे, इसलिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी चट्टोग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेन धर मूल रूप से चंडीगढ़ के निवासी थे।

यह भी पढ़ें:

मिर्जापुर: ‘जिम जिहाद’ केस में मास्टरमाइंड इमरान खान समेत 10 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

पीएम मोदी पर नस्लवादी कार्टून बनाने वाला आफ़्टेनपोस्टेन अखबार आलोचनाओं के घेरे में

कार से सफर, रात्रिभोज, कोलोसियम में सेल्फी; प्रधानमंत्री मोदी का इटली में स्वागत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें