28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाआईएनएस तेग ने मॉरीशस में की इकोनॉमिक जोन की संयुक्त निगरानी!

आईएनएस तेग ने मॉरीशस में की इकोनॉमिक जोन की संयुक्त निगरानी!

भारत-मॉरीशस समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

Google News Follow

भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आईएनएस तेग ने मॉरीशस के पोर्ट लुईस का सफल दौरा पूरा कर लिया है। इस दौरान युद्धपोत ने मॉरीशस के राष्ट्रीय तटरक्षक जहाजों और विमानों के साथ मिलकर वहां के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) की संयुक्त निगरानी की। यह साझा अभियान दोनों देशों की समुद्री संसाधनों की रक्षा और अवैध, अनियंत्रित मछली पकड़ने (IUU Fishing) के खिलाफ मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आईएनएस तेग दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती के तहत मॉरीशस पहुंचा था। पश्चिमी नौसेना कमान के इस अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत ने इस यात्रा के दौरान कई पेशेवर, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिससे भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग को नई दिशा मिली।

इस यात्रा के दौरान मॉरीशस के तटरक्षक बल के कर्मियों को आईएनएस तेग पर व्यापक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें अग्निशमन, क्षति नियंत्रण, ब्रिज और इंजन रूम संचालन, विद्युत प्रणाली प्रबंधन और छोटे हथियारों के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा, समुद्री डाइविंग जांच जैसी लाइव डेमोंस्ट्रेशन ने व्यावहारिक प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाया।

आईएनएस तेग के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन विकास गुलेरिया ने इस यात्रा के दौरान मॉरीशस के शीर्ष सरकारी और सैन्य अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इनमें मॉरीशस के पुलिस आयुक्त रामपेरसाद सूरुजबली, कैबिनेट सचिव सुरेश सीबालक, भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव, गृह मामलों की सचिव और तटरक्षक बल के कमांडर शामिल रहे। इन बैठकों ने भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों को नई गहराई प्रदान की।

इस यात्रा का एक विशेष आकर्षण था 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित संयुक्त योग सत्र, जिसमें पुलिस आयुक्त, भारतीय उच्चायुक्त, तटरक्षक बल और आईएनएस तेग के चालक दल सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सिग्नल माउंटेन ट्रेकिंग और मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच जैसी गतिविधियों से सौहार्द और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बल मिला।

भारतीय नौसेना ने इस यात्रा को भारत-मॉरीशस के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इससे न केवल परिचालनात्मक तालमेल में वृद्धि हुई है, बल्कि साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि की साझा सोच को भी नई दिशा मिली है।

यह भी पढ़ें:

कनिष्क विमान हादसे की 40वीं बरसी पर भारत-कनाडा-आयरलैंड की श्रद्धांजलि!

कांग्रेस विधायक राजू कागे ने उठाया बगावती सुर, फंड जारी लेकीन कार्यादेश नहीं !

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, गांधीनगर से वडोदरा तक झमाझम बरसात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें