27.7 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाआईफोन एपल: भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया 'एपल इंटेलिजेंस' विशेष!

आईफोन एपल: भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया ‘एपल इंटेलिजेंस’ विशेष!

टेक कंपनी एपल का पर्सनल इंटेलिजेंस सिस्टम 'एपल इंटेलिजेंस' भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश हो चुका है। एपल इंटेलिजेंस यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए काम की जानकारियों को उपलब्ध कराता है।

Google News Follow
एपल इंटेलिजेंस फीचर अब सिंगापुर और भारत के लिए स्थानीयकृत अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली (ब्राजील), स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और चीनी (सरलीकृत) सहित अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। आईओएस 18.4, आईपैडओएस 18.4 और मैकओएस एसईक्यूयूओआईए 15.4 रिलीज के साथ राइटिंग टूल का इस्तेमाल कर यूजर्स रीराइट, प्रूफरीड, टेक्स्ट को समराइज कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट रिप्लाई के साथ रिस्पॉन्ड भी कर सकते हैं।

एपल ने एक स्टेटमेंट में कहा कि यूजर्स अपनी किसी इमेज से अनचाहे ऑब्जेक्ट को भी रिमूव कर सकते हैं। नई क्रिएटिविटी एक्सप्लोर कर सकते हैं और ‘जेनमोजी’ से इमोजी क्रिएट कर सकते हैं। इसके अलावा, सिरी में चैटजीपीटी इंटीग्रेट होने के साथ यूजर्स चैटजीपीटी का इस्तेमाल बिना ऐप स्विच किए कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा, एपल इंटेलिजेंस एआई के साथ प्राइवेसी को बनाए रखने का एक असाधारण कदम है। यह ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग से शुरू होता है, जिसका मतलब है कि एपल इंटेलिजेंस को संचालित करने वाले कई मॉडल पूरी तरह से डिवाइस पर चलते हैं। यूजर्स के लिए फोटो ऐप को भी पहले से ज्यादा बेहतर बनाया गया है। इसी तरह मेमोरीज फीचर के साथ यूजर डिस्क्रिप्शन टाइप करते हुए मूवी क्रिएट कर सकते हैं।

इमेज प्लेग्राउंड एक्सपीरियंस के साथ यूजर थीम, कॉस्ट्यूम, एक्सेसरीज और प्लेस कॉन्सेप्ट के साथ फन और यूनिक इमेज क्रिएट कर सकते हैं। एपल ने अपने एक बयान में कहा, यह एक्सपीरियंस अब यूजर्स के लिए सीधा मैसेज में इंटीग्रेटेड है, कनवर्सेशन के लिए इमेज क्रिएट की जा सकती है।

यूजर को एपल इंटेलिजेंस के साथ नोटिफिकेशन समरी की सुविधा मिलती है, ताकि वे किसी भी जरूरी जानकारी को किसी भी मोमेंट में मिस न करें। नोटिफिकेशन समरी के साथ लंबे नोटिफिकेशन की डिटेल्स को लॉक स्क्रीन पर पढ़ा जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक एक्टिव ग्रुप चैट के मैसेज को नोटिफिकेशन समरी के साथ पढ़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

आयुर्वेद​: अमृत तुल्य पौधा ​तुलसी, बेहद फायदेमंद, इसके चौंकाने वाले लाभ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें