28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा, 22 मार्च से शुरू होगा महासंग्राम!

आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा, 22 मार्च से शुरू होगा महासंग्राम!

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने दो दिन पहले ही आईपीएल शेड्यूल को लेकर अपडेट दिया था|अरुण धूमल ने कहा था कि 22 मार्च से आईपीएल का महासंग्राम शुरू हो जाएगा|इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, वहीं आईपीएल भी रोमांचक होने वाला है|

Google News Follow

आईपीएल के 17वें सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है|आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा आज होगी|आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने दो दिन पहले ही आईपीएल शेड्यूल को लेकर अपडेट दिया था|अरुण धूमल ने कहा था कि 22 मार्च से आईपीएल का महासंग्राम शुरू हो जाएगा|इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, वहीं आईपीएल भी रोमांचक होने वाला है|

अरुण धूमल ने कहा कि आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू करने की योजना है| इस साल के आईपीएल सीजन के पहले 15 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा शुरुआत में की जाएगी। धूमल ने कहा कि बाकी मैचों का कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद तय किया जाएगा|

पहला मैच किसका?: आईपीएल का रोमांच 22 मार्च से शुरू होगा। आम तौर पर आईपीएल का शुरुआती मैच मौजूदा चैंपियन और उपविजेता के बीच होता है। इस हिसाब से पहला मैच शुबमन गिल की गुजरात टीम का मुकाबला धोनी की चेन्नई से हो सकता है|

6 मई को फाइनल मैच: टी20 वर्ल्ड कप जून में होगा, इसलिए आईपीएल टूर्नामेंट मई के अंत तक खत्म हो जाएगा| वर्ल्ड कप के मद्देनजर आईपीएल का फाइनल मैच 26 मई को हो सकता है| टी20 वर्ल्ड कप में भारत का उद्घाटन मैच 5 जून को होगा|टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से शुरू होगा|

यह भी पढ़ें-

मराठा आंदोलन में फूट​: अजय महाराज, अब संगीता वानखेड़े ने ​जरांगे​ पर ​किया हमला​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें