29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाईरानी मिसाइल हमलों में 10 की मौत, 200 से अधिक घायल

ईरानी मिसाइल हमलों में 10 की मौत, 200 से अधिक घायल

इजरायली राष्ट्रपति ने जताया गहरा शोक

Google News Follow

ईरान द्वारा शनिवार(14 जून) रात किए गए मिसाइल हमलों में इजरायल के कई शहरों में भारी तबाही हुई है। इन हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं। सात नागरिकों के लापता होने की भी खबर है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने इस हमले को “बहुत दुखद और कठिन सुबह” बताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रपति हर्जोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “बैट याम, तमरा और अन्य क्षेत्रों में हमारे नागरिकों पर ईरानी हमलों में हमारे भाइयों और बहनों की हत्या कर दी गई। मैं पीड़ित परिवारों के साथ इस शोक में शामिल हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के मिलने की प्रार्थना करता हूं। हम एक साथ शोक मनाएंगे और एक साथ इस संकट से उबरेंगे।”

हमलों की भयावहता और असर:
‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों का मुख्य निशाना तेल अवीव, बैट याम और उत्तरी इजरायली शहर तमरा थे। बैट याम में अकेले ही करीब 20 लोगों के लापता होने की जानकारी है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) की होम फ्रंट कमांड की सर्च एंड रेस्क्यू ब्रिगेड राहत और बचाव कार्यों में लगातार जुटी हुई है।

IDF के अनुसार, एक स्थल पर हुए हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य स्थानों पर भी बड़ी संख्या में घायल सामने आए हैं। कुल घायलों की संख्या 200 से अधिक है, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

घायलों का इलाज जारी:
देश के कई प्रमुख अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

  • वोल्फसन मेडिकल सेंटर, होलोन: 65 घायल भर्ती, जिनमें पांच की हालत गंभीर।
  • शमीर मेडिकल सेंटर, बी’एर याकोव: 28 घायल, एक गंभीर, एक स्थिर, छह लोग मानसिक तनाव (एंग्जायटी) से पीड़ित।
  • शेबा मेडिकल सेंटर, तेल हाशोमर: 37 लोगों का इलाज जारी है।
  • असुता मेडिकल सेंटर, अशदोद: पांच घायल भर्ती, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और चिंता:
ईरान द्वारा किए गए इन हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का माहौल है। नागरिकों पर इस तरह के हमलों को लेकर इजरायल ने ईरान के खिलाफ तीव्र प्रतिक्रिया जताई है, जबकि अमेरिका और कई यूरोपीय देश स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इधर इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां लगातार संभावित और आगे के हमलों से निपटने की तैयारियों में जुटी हैं।

इस ताज़ा घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में युद्ध के और भी व्यापक रूप लेने की आशंका को बल दे दिया है। दोनों देशों के बीच यह टकराव अब पूरी तरह खुली जंग का रूप लेता दिखाई दे रहा है, जिसमें सबसे अधिक कीमत आम नागरिक चुका रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास को उड़ाने की धमकी

मूक-बधिर पति की हत्या के मामले में आरोपी महिला को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत

इजरायल-ईरान युद्ध: ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ के तहत बड़े हमले!

कनाडा में मोदी के स्वागत की तैयारी, ‘दोनों देशों की दोस्ती नई ऊँचाई पर पहुँचेगी’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें