34 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियाईरान के हथियारों के जखीरे को बनाया निशाना, 900 किलो का बम...

ईरान के हथियारों के जखीरे को बनाया निशाना, 900 किलो का बम दाग़कर ट्रंप ने जारी किया वीडिओ

बंकर-बस्टर’ बम से हमला

Google News Follow

Related

मध्य पूर्व में जारी ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान के इस्फहान शहर में बड़ा हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी बलों ने लगभग 900 किलोग्राम वजनी ‘बंकर-बस्टर’ बमों से ईरान के हथियार डिपो को निशाना बनाया, जिसका वीडिओ अमेरिकी राष्ट्रपति ने जारी किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें रात के समय कई बड़े विस्फोट और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। हालांकि, उन्होंने वीडियो के साथ कोई आधिकारिक विवरण नहीं दिया।

इस्फहान: रणनीतिक और संवेदनशील शहर

इस्फहान की आबादी करीब 23 लाख है, यह ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु ढांचे का केंद्र माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां स्थित हथियारों के जख़ीरे को निशाना बनाया गया, जिससे कई सेकेंडरी विस्फोट हुए और इलाके में आग के बड़े गोले उठते देखे गए।

बंकर-बस्टर बम विशेष रूप से मजबूत कंक्रीट और जमीन के भीतर बने ठिकानों को नष्ट करने के लिए बनाए जाते हैं। इनकी मजबूत स्टील संरचना इन्हें गहराई तक घुसकर विस्फोट करने में सक्षम बनाती है, जिससे भूमिगत बंकर और हथियार भंडार भी सुरक्षित नहीं रह पाते।

इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। साथ ही, कई देश कूटनीतिक समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं ताकि संघर्ष को और फैलने से रोका जा सके।

अमेरिका और इजराइल लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के करीब है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी एजेंसियों द्वारा इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि जल्द समझौता नहीं हुआ तो ईरान के ऊर्जा और परमाणु ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

हालांकि, हमले की कई जानकारियां अभी भी स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो पाई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और गंभीर रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें:

“भारत-पाक संभावित तनाव में भारत का नहीं देंगे साथ”: अमेरिका का रुख साफ़

“खाली घोषणापत्र के साथ कांग्रेस को 15–17 सीटें ही मिलेंगी, NDA गठबंधन 90 पार करेगा”

बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में भगदड़; आठ महिलाओं की मौत

दक्षिण लेबनान में विस्फोट: संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के दो शांति सैनिकों की मौत

“भारत-पाक संभावित तनाव में भारत का नहीं देंगे साथ”: अमेरिका का रुख साफ़

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,179फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें