31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामानिज्जर की हत्या में ISI की साजिश! कनाडा पुलिस की पूछताछ, शक...

निज्जर की हत्या में ISI की साजिश! कनाडा पुलिस की पूछताछ, शक गहराया     

कनाडा पुलिस ने आईएसआई एजेंट राहत राव को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए सभी पोस्टों को हटाने के लिए कहा है।

Google News Follow

कनाडा भारत विवाद के बीच ऐसी खबरें आ रही है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का हाथ है। बताया जा रहा है कि कनाडा पुलिस ने कनाडा में आईएसआई (ISI) के एजेंट राहत राव से पूछताछ की है। राहत राव को कनाडा में आईएसआई (ISI) का एजेंट माना जाता है। कहा जा रहा है कि कनाडा पुलिस ने राहत राव को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए सभी पोस्टों को हटाने के लिए कहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा पुलिस ने राव से पूछताछ की वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा कि राव से निज्जर की हत्या की जानकारी से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।

आईएसआई एजेंट राहत राव से पूछताछ: खबरों के अनुसार, कहा जा रहा है कि दो वजह के कारण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने निज्जर की ह्त्या कराई है। बताया जा रहा है कि कनाडा में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI)  के दो एजेंट सक्रिय हैं, एक राहत राव और दूसरा तारिक कियानी का नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि खालिस्तानियों को शह देने में इन्हीं का हाथ है। वैसे पहले से ही भारत को शक था कि निज्जर की हत्या में पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) साजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया है। अब कनाडा पुलिस के पूछताछ से यह पुष्टि भी हो गई है।

ड्रग्स का कारोबार: इसकी दो वजह भी सामने आई है। एक कारण यह बताया जा रहा कि अगर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या कर दी जाती है तो इसका ठीकरा भारत के ऊपर फूटेगा क्योंकि निज्जर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था और वह लगाता भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। दूसरा कारण ड्रग्स का कारोबार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि निज्जर की ड्रग्स कारोबार में अच्छी पकड़ थी। जिस पर कब्जा जमाने के लिए आईएसआई (ISI) ने उसकी हत्या करा दी।

दोनों देशों में तनाव:
गौरतलब है कि निज्जर की हत्या का आरोप कनाडा भारत पर लगाया है। जिसके बाद से दोनों देशों में तनाव पैदा हो गया है। भारत ने कनाडा के आरोप को खारिज कर दिया है। इसके अलावा भारत ने कनाडा के खिलाफ कई कदम भी उठाएं हैं। भारत ने कनाडा से आरोपों के सबूत मांगे हैं।
ये भी पढ़ें         

 

भीलवाड़ा मंदिर का सच: PM मोदी ने दानपेटी में लिफाफा नहीं, नोट डाले थे  

UP में सीट शेयरिंग पर SP की दादागिरी, सहयोगियों को देगी इतना सीटें?      

केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, CMबंगले के रेनेवोशन मामले में CBI ने दर्ज किया केस    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें