29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाइजरायल का उत्तरी लेबनॉन में हमला, हिजबुल्ला का एक और लीडर ढेर!

इजरायल का उत्तरी लेबनॉन में हमला, हिजबुल्ला का एक और लीडर ढेर!

इजराइल ने अब हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा चौड़ा करते हुए इसे उत्तरी लेबनान की ओर मोड़ लिया है। 

Google News Follow

इजराइल लगातार हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है और इजराइल का लक्ष्य इस आतंकी संगठन के मुख्य नेताओं को खत्म करना है। इजराइल ने एक तरफ हमास और दूसरी तरफ लेबनान स्थित हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के बीच दुविधा पैदा कर दी है। लगातार हमलों से आतंकी संगठनों कि कमर टूट गयी है।

इजराइल लगातार लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर हमला कर रहा है। दक्षिण में हिजबुल्लाह नेताओं और आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है। इस तरह इजराइल ने अब हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा चौड़ा करते हुए इसे उत्तरी लेबनान की ओर मोड़ लिया है।

बेरूत और दक्षिणी शहरों में हवाई हमले जारी रहने के बीच, इजरायली सेना ने अब हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए शनिवार को उत्तरी लेबनान में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। उत्तरी शहर त्रिपोली पर शनिवार सुबह हमला हुआ। इंडिया टुडेके अनुसार, हमले में हमास के एक वरिष्ठ नेता सहित उनके परिवार की मौत हो गई। इज़रायली सेना ने तीन अलर्ट जारी किए और क्षेत्र के निवासियों से तुरंत खाली करने की सुचना दी। रात की उड़ानों के दौरान बेरूत के हवाई अड्डे के पास विस्फोट और हवाई हमले की भी खबरें हैं।

यह भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी मुठभेड़: अब तक 40 नक्सली ढेर, मिला हथियारों का जखीरा!

West Bengal: डॉक्टरों ने ममता सरकार को दिया अल्टीमेटम, फिर से अनशन पर जाने की दी चेतावनी!

Haryana Polls 2024 : 90 सीटों पर मतदान जारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर!

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खुमैनी ने शुक्रवार को एक भाषण में कहा कि इजरायल लंबे समय तक नहीं टिकेगा और ईरान भी पीछे नहीं हटेगा। उनके द्वारा ऐसी चेतावनी जारी करने के बाद उत्तरी लेबनान को इज़रायल के इन नए तीव्र हमलों का सामना करना पड़ा। इज़राइल रक्षा बल (IDF) लगभग तीन सप्ताह से दक्षिणी लेबनान पर हमला कर रहे हैं। इन हमलों में कई हिजबुल्लाह आतंकवादी मारे गए और लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हुए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें