29.4 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियाइजरायल से दूसरा विमान लौटा, 235 लोगों की स्वदेश वापसी  ...

इजरायल से दूसरा विमान लौटा, 235 लोगों की स्वदेश वापसी         

Google News Follow
इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान भारत ने अपने नागरिकों को निकालने का काम तेज कर दिया है। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन अजय के तहत शनिवार को 235 और यात्री विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को 212 यात्री भारत पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय नागरिकों के स्वागत के लिए इस मौके पर विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह  मौजूद थे।
शनिवार को इजरायल से भारत आने वाले नागरिकों में 2 नवजात समेत 235 नागरिक थे। इन नागरिकों को 13 अक्टूबर को सुरक्षित निकाला गया था। भारत सरकार ने बुधवार को ऑपरेशन अजय का ऐलान किया था। इसके जरिये इजरायल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वतन वापसी है। इस ऑपरेशन के जरिये उन्हीं भारतीयों को लाया जा रहा है जो आने को इच्छुक हैं।

गौरतलब है कि, इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 18000 है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या छात्र, आईटी प्रोफेशनल, हीरा व्यवसाई शामिल है। इन नागरिकों को  भारत सरकार अपने खर्च पर ला रही है। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग से लोगों को खतरा है। जिसको देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को इजरायल से भारत लाने के लिए  विशेष अभियान चला रहा है।
ये भी पढ़ें       

 

एक देश की खुफिया एजेंसी ने की हत्या, लतीफ की मौत पर बौखलाया पाक 

आतंकवाद की परिभाषा पर आम सहमति नहीं बनना दुखद, P20 समिट में बोले PM मोदी    

असम CM का कांग्रेस पर तंज! अफगानिस्तान-पाकिस्तान में बनाये गठबंधन की सरकार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें