25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनिया25 हजार मतदाता बदलेंगे कश्मीर की तस्वीर? वोटर लिस्ट पर घमासान

25 हजार मतदाता बदलेंगे कश्मीर की तस्वीर? वोटर लिस्ट पर घमासान

नए आदेश पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आपत्ति जताई  

Google News Follow

Related

जम्मू कश्मीर में अगले साल तक विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले वोटर लिस्ट को लेकर घमासान शुरू हो गया है। गौरतलब है कि जम्मू प्रशासन ने तसीलदारों और रेवेन्यू अफसरों को एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया कि एक साल से रहे बाहरी लोगों के निवास प्रमाण पत्र जारी किये जाएं। इसी के प्रमाण पात्र के आधार पर जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

इस आदेश के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस पर आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी राज्य की सत्ता हथियाने के लिए ऐसी साजिश रच रही है। पार्टी का कहना है कि बीजेपी को पता है कि  जम्मू कश्मीर की जनता उसे हरा देगी इसलिए वह नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ रही है। यह आदेश जम्मू के अलावा अन्य जिलों में भी जल्द जारी किये जाएंगे।

बताया जा रहा है कि इस फैसले से राज्य में वोटरों की संख्या एक करोड़ के पार हो जाएगी। क्योंकि इस लिस्ट में लगभग 25 हजार मतदाता जुड़ेंगे। जम्मू निर्वाचन जिला अधिकारी ने बताया कि एक साल से जम्मू में रह रहे लोगों के का निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि निवास प्रमाण पात्र बनाने के लिएकुछ दस्तावेज की लिस्ट जारी की गई है जिसके आधार पर एक साल से राज्य में रह रहे लोगों के निवास प्रमाण पत्र बनाये जाएंगे।
इस संबंध में बीजेपी नेता रविन्द्र्र रैना ने कहा सबकुछ संविधान के अनुसार ही काम हो रहा है। कोई व्यक्ति अगर एक साल से जिस स्थान पर रह रहा है वह दूसरे जगह का नाम कटवा कर जहां रह रहा वहां की वोटर लिस्ट में नाम शामिल करा सकता है।
    
ये भी पढ़ें

 आपत्तिजनक तस्वीरें संलग्न करने पर वकील पर लगा जुर्माना  

पंजे की पकड़ में मशाल महाराष्ट्र स्वीकार नहीं करेगा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें