24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड: होली और रमजान के मद्देनजर रांची में पुलिस बल का फ्लैग...

झारखंड: होली और रमजान के मद्देनजर रांची में पुलिस बल का फ्लैग मार्च! 

पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट मोड में हैं। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी!

Google News Follow

होली और रमजान पर जुमे की नमाज को लेकर रांची में जिला पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट मोड में हैं। गुरुवार को पुलिस बल और प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च कर चाक-चौबंद सुरक्षा और प्रशासनिक मुस्तैदी का संदेश दिया।एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में शहर के अल्बर्ट एक्का से निकले फ्लैग मार्च में पुलिस और सुरक्षा बलों के पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च डेली मार्केट, एकरा मस्जिद चौक होते हुए सुजाता चौक तक गया।

एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने मीडिया से कहा कि त्योहार में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने या शरारत करने वाले तत्वों से सख्तीपूर्वक निपटा जाएगा।

उन्होंने लोगों से त्योहार को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में उमंग और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। रमजान और होली दोनों त्योहार भाईचारे और अमन का संदेश देते हैं। बताया गया है कि 14 मार्च को होली और रमजान के जुमा के मौके पर रांची जिले में 1,500 जवानों की तैनाती की गई है।

इनमें जिला पुलिस बल के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी शामिल हैं। सभी थाना क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम की भी तैनाती की गई है, जो किसी भी तरह की सूचना पर दो मिनट के भीतर कार्रवाई की स्थिति में होगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कचहरी स्थित कंट्रोल रूम में अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया है कि कंट्रोल रूम के अलावा किसी भी तरह की सूचना जिला प्रशासन की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर दी जा सकती है। इंटरनेट मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर निगाह रखने के लिए स्पेशल सेल गठित की गई है। ऐसे मामलों में तत्काल गिरफ्तारी के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

झारखंड: होली के पहले मौसम के तेवर तल्ख, कई शहरों में हीट वेव का येलो अलर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें