26 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियारोपवे हादसा: PM मोदी ने अभियान में शामिल अधिकारियों को सराहा   

रोपवे हादसा: PM मोदी ने अभियान में शामिल अधिकारियों को सराहा   

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे में बचाव कार्य अभियान का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरा देश बचाव कर्मियों के साहसिक प्रयासों की सराहना करता है। पीएम मोदी ने हादसे में लोगों को बचाने में जुटे जवानों से बातचीत की।

मोदी ने कहा कि बचावकर्मी कई देशवासियों की जान बचाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश को गर्व है।  उनके पास हमारी सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी के जवानों और पुलिस बल के रूप में ऐसा कुशल बल है, जो देशवासियों को हर संकट से सुरक्षित बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

पीएम मोदी ने जवानों से उनके अनुभव जानने की कोशिश की तो कई  जवानों के ट्रेनिंग की  तारीफ भी की। पीएम ने कई जवानों से हादसे के दौरान बनाई गई रणनीति पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में पीएम ने पन्नालाल से भी बात की जो  इस रेस्क्यू काफी सक्रिय थे। हालांकि पन्नालाल जवान नहीं थे,एक कर्मचारी है, लेकिन, इस रेस्क्यू में उन्होंने काफी मदद की।

बता दें कि झारखंड में रोप वे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बाकी लोगों को बचा लिया गया। दरअसल, रविवार को झारखंड में दस टालियां हवा में लटक गई थी।  उनमें फंसे लोगों की सेना सहित अन्य जवानों की मदद से उन्हें बचाया गया।
  
ये भी पढ़ें 

UP: 296 KM का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तैयार, यूपी को CM योगी तोहफा 

दो साल बाद मुख्यमंत्री ठाकरे पहुंचे मंत्रालय, खुश हुए पवार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें