31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटदो साल बाद मुख्यमंत्री ठाकरे पहुंचे मंत्रालय, खुश हुए पवार

दो साल बाद मुख्यमंत्री ठाकरे पहुंचे मंत्रालय, खुश हुए पवार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मंत्रालय मुख्यमंत्री का कार्यालय होता है। आम तौर पर मुख्यमंत्री का मंत्रालय आना आम बात है। लगभग सारे मुख्यमंत्री कार्य समय में हर रोज मंत्रालय आते हैं। पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मंत्रालय जाना खबर है। इस खबर की चर्चा लोग चटखारे लेकर कर रहे हैं। सरकार में शामिल एनसीपी अध्यक्ष शरद ने भी सीएम के 2 साल बाद मंत्रालय पहुंचने पर खुशी जताई है।

बुधवार को मुख्यमंत्री के मंत्रालय में आने पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने मुस्कुराते हुए आश्चर्यचकित भाव से मीडिया से पूछा कि वे मंत्रालय में आए हैं क्या? अरे वाह! मुझे खुशी है कि वे मंत्रालय में आए हैं। पवार ने कहा कि मुख्य रूप से मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं थे। इसलिए वे मंत्रालय में नहीं आ रहे थे। लेकिन मैं अनेक राज्यों में देखता हूं कि मुख्यमंत्री अपने घर से कामकाज करते हुए फैसले लेते हैं। मुख्यमंत्री आवास मिनी सचिवालय होता है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा पर मिनी सचिवालय है। इसलिए मुख्यमंत्री के मंत्रालय में आने अथवा न आने से राज्य का कामकाज नहीं रुका है। मुख्यमंत्री के पास जो फाइलें जाती हैं उसका समय पर निस्तारण करते हैं और फैसले लेते हैं। इसलिए मुझे उनके मंत्रालय में न आने को लेकर मेरे मन में कोई चिंता नहीं है।
ये भी पढ़ें

 

MNSअध्यक्ष राज ठाकरे पर भड़के शरद पवार 

Maharashtra: मनसे प्रमुख पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें