27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाहिजाब विवाद: फैसला सुनाने वाले जज को धमकी, भुगतोगे गंभीर अंजाम    

हिजाब विवाद: फैसला सुनाने वाले जज को धमकी, भुगतोगे गंभीर अंजाम    

Google News Follow

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा सुनाये गए फैसले पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तमिलनाडु तौहीद जमात के तीन कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। जमात के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा सुनाये गए फैसले को लेकर मदुरै के कोरिपालयम इलाके में एक जनसभा की थी। जिसमें एक कार्यकर्ता का जज को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में जज को धमकी देने वाला व्यक्ति कोवाई आर रहमतुल्लाह है। जिसमें वह कह रहा है कि अगर हिजाब मामले में जज की हत्या हो जाती है, तो वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।आरोपी आगे कहता है कि न्यायपालिका बीजेपी के हाथों बिक गई है। कोर्ट का यह आदेश अवैध और वगैर क़ानूनी है। इस वीडियो में आरोपी कह रहा है कि  कर्नाटक हाई कोर्ट ने अमित शाह के इशारे पर यह फैसला सुनाया है।इसमें कहा गया है कि हिजाब विवाद पर फैसला सुनाने वाले जजों को शर्म आनी चाहिए। वह आगे कहता है कि फैसला संविधान के अनुसार सुनाया जाना चाहिए न की अपनी व्यक्तिगत सोच पर।

जमात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कर्नाटक एचसी के आदेश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी और न्यायाधीशों को धमकी दी गई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता वनथी श्रीनिवास ने धमकी भरे वीडियो पर नाराजगी जताई है और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के बाद, मदुरै पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें 

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लेबनान में गेहूं का संकट, भारत से मांगी मदद  

Punjab Cabinet: एक महिला सहित 10 बने मंत्री, मंत्रिमंडल की बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें