28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियारूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लेबनान में गेहूं का संकट, भारत से मांगी मदद...

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लेबनान में गेहूं का संकट, भारत से मांगी मदद  

Google News Follow
रूस-यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर अन्य देशों पर भी पड़ने लगा है। लेबनान में कुछ ऐसी समस्या पैदा हो गई है।लेबनान में खाद्य समस्या गहराने पर भारत से मदद की गुहार लगाई है। यहां के मंत्री ने लेबनान में स्थित भारतीय दूतावास कार्यालय जाकर राजदूत सोहेल एजाज खान से इस संबंध में बात की है। उन्होंने भारत से गेहूं देने की मांग की है।
लेबनान की अर्थव्यवस्था और व्यापार मंत्री अमीन सलाम ने भारतीय राजदूत से मुलाकात कर रूस के हमले से पैसा हुए खाद्य संकट के बारे में जानकारी दी और भारत से मदद की गुहार लगाई। बता दें कि लेबनान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए 60 प्रतिशत गेहूं रूस और यूक्रेन से खरीदता है। लेकिन, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध से उसे खाद्य संकट का सामना करना पद रहा है। लेबनान ने इस संकट को दूर करने के लिए भारत से मदद मांगी है।
वहीं, लेबनान के मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि भारत के पास पर्याप्त मात्रा में गेंहू है। भारत लेबनान को गेहूं पहुंचाने में मदद करेगा। बताते चलें कि लेबनान अपनी जरूरत के हिसाब से हर महीने 55 हजार टन गेहूं खरीदता है। लेकिन वर्तमान में चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से गेंहू की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से लेबनान ने भारत से मदद की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें

 

Russia Attack: यूक्रेन पर दागी मिसाइल, हथियारों का डिपो नष्ट

Punjab Cabinet: एक महिला सहित 10 बने मंत्री, मंत्रिमंडल की बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें