33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियावैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने से कोर्ट का इंकार

वैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने से कोर्ट का इंकार

केरल हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रूपये का लगाया जुर्माना  

Google News Follow

केरल हाई कोर्ट ने वैक्सीन प्रमाण पत्र से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने वाली याचिका को ख़ारिज कर दी है और कहा है कि प्रमाण पत्र से पीएम मोदी की तस्वीर नहीं हटेगी। इसके अलावा कोर्ट ने याचिकाकर्ता को आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगाई। वही, कोर्ट का समय बर्बाद करने पर याचिकाकर्ता पर एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया है।

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए का जुर्माना इसलिए लगाया गया है कि इस तरह की अनुपयोगी याचिकाएं कोर्ट का बेवजह समय बर्बाद करती हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता यह जुर्माना छह सप्ताह में जमा करें, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो  केरल स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी याचिकाकर्ता की सम्पत्ति से इस जुर्माने को वसूल कर सकता है।

बता दें कि इससे पहले,पिछली सुनवाई के दौरान जज पीपी कुन्हीकृष्णन ने याचिकाकर्ता से कहा था कि अगर देश में पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर विश्वविद्यालय हो सकता है तो वैक्सीन पर प्रमाण पत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर क्यों नहीं हो सकती है। इससे आपको क्या परेशानी है।

जज पीपी कुन्हीकृष्णन ने कहा कि अगर 100 करोड़ लोगों को इससे परेशानी नहीं है तो फिर आपको इससे क्या समस्या है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीति मतभेद की वजह से ऐसी चीजों को चुनौती देना ठीक नहीं है। जज पीपी कुन्हीकृष्णन ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री  किसी अन्य देश के नहीं है बल्कि उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है। बता दें कि याचिकाकर्ता फिलहाल जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूटी ऑफ़ लीडर से जुड़े हुए हैं।
     
ये भी पढ़ें 

PM आज स्वयं सहायता समूहों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1000 करोड़   

स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी कदम, ओडिशा में शुरू हुई एयर एम्बुलेंस सेवा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें