27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाPM आज स्वयं सहायता समूहों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1000 करोड़ ...

PM आज स्वयं सहायता समूहों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1000 करोड़   

Google News Follow
पीएम मोदी आज एक फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर होंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीर्थो की स्थली प्रयागराज में होंगे। इससे पहले इस दौरान इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी 1000 करोड़ रूपये स्वयं सहायता समूहों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा 202 सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की भी आधारशिला रखेंगे।
 बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ही उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात दिए थे। शाहजहांपुर जिले में 594 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया था। इस एक्सप्रेस वे को बनाने में 36 000 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। इस दौरान पीएम मोदी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी की जमकर तारीफ की थी और नारा दिया था कि ‘यूपी प्लस योगी। बहुत हैं उपयोगी।” इस एक्सप्रेस वे से मेरठ हापुड़ अमरोह हरदोई, बुलंदशहर आदि शहरों को लाभ होगा। इसके अलावा इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और आसपास नए उद्योग की भी आमद होगी।

बता दें पीएम मोदी अब 23 दिसंबर को वाराणसी में मेयरों को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा इसी माह दिसंबर में ही कानपुर में का दौरा करने वाले हैं जहां वे 28 दिसंबर को एक रैली को सम्बोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र बंद पर हाईकोर्ट ने ठाकरे सरकार से मांगा जवाब

स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी कदम, ओडिशा में शुरू हुई एयर एम्बुलेंस सेवा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें