27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियास्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी कदम, ओडिशा में शुरू हुई एयर एम्बुलेंस सेवा

स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी कदम, ओडिशा में शुरू हुई एयर एम्बुलेंस सेवा

Google News Follow

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दूरदराज और पिछड़े इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फ्री मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। सरकार का यह कदम स्वास्थ्य सेवा में नए युग की शुरूआत है। इस सेवा से गरीब और स्ववास्थ्य सेवा से वंचित लोगों को लाभ होगा। यह सेवा बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को शुरू की गई। पहले चरण में मलकानगिरी, नबरंगपुर, कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों के लोगों को यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है। इस सेवा से स्वास्थ्य सेवा बड़ा बदलाव हो सकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस योजना से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को लाभ होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही असुविधाओं को दूर करने का प्रयास है। बताया जा रहा है कि इस सेवा का सारा खर्च सरकार उठाएगी। वहीं ,राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एयर एम्बुलेंस से गंभीर रूप से बीमार लोगों को भुवनेश्वर और कटक ले जाकर स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा।

ओडिशा सरकार दूसरे चरण में प्रदेश के अन्य जिलों को इस सेवा से जोडेगी। इस सेवा के लिए कटक और भुवनेश्वर के मेडिकल कॉलेजों की विशेष टीम बनाई गई हैं। गौरतलब है कि दूरदराज वाले इलाकों वाले जिलों के मरीजों भुनेश्वर या कटक ले जाने में काफी समय निकल जाता है।जिससे देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें 

पत्रकार से राहुल गांधी ने पूछा, आप सरकार के लिए काम करते हैं ?

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ ‘जय कन्हैया लाल की!’ जानिए वजह  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें