29.7 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाखालिस्तानी पन्नू ने फिर Air India की उड़ानों को रोकने दी धमकी  

खालिस्तानी पन्नू ने फिर Air India की उड़ानों को रोकने दी धमकी  

सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा के खालिस्तानी समर्थकों से अपील की है कि वे इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइटों का घेराव करें और धरना दें।

Google News Follow

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 दिसंबर से कनाडा से उड़ान भरने वाली इंडिया एयरलाइंस की जहाजों को घेराव करने और उन्हें रोकने का ऐलान किया है। सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा के खालिस्तानी समर्थकों से अपील की है कि वे इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइटों का घेराव करें और धरना दें। यह अपील वैंकुवर और टोरंटो एयरपोर्ट के लिए किया गया है।

बता दें कि, इससे पहले भी खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइटों पर हमले की धमकी दी थी जिसके बाद उसके खिलाफ एनआईए ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद पन्नू ने यह धमकी दी है। एनआईए ने अपने बयान में कहा था कि पन्नू की धमकी और बयानों के बाद  हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कनाडा भारत समेत उन देशों में चिंता बढ़ गई है जहां एयर इंडिया का संचालन होता है। इसके बाद भी पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने मंगलवार को फिर एयर इंडिया के बहिष्कार की धमकी दी है।

 पन्नू ने इसी माह एक वीडियो जारी किया था,जिसमें उसने सिखों को चेताया था और कहा था एयर इंडिया का सफर खतरे में पड़ सकता है। उसने कहा था कि 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया कीफ्लाइट में सफर न करेंनहीं तो आप का जीवन खतरे में  पड़ सकता है। हालांकि बाद में पन्नू ने अपने बात से मुकर गया था और कहा था कि उसने एयर इंडिया की फ्लाइटों के बहिष्कार की अपील की थी, धमकी नहीं दी थी।


ये भी पढ़ें 

 

 

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस अधिकारी को दी धमकी, कहा- एक इशारे पर दौड़ा..       

मालवाहक जहाज हाईजैक, हेलीकॉप्टर से आये, ‘अल्लाह हू अकबर’ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें