29 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाखामेनेई समेत बेटी और एक नाती की भी इजरायल-अमेरिका के हमले में...

खामेनेई समेत बेटी और एक नाती की भी इजरायल-अमेरिका के हमले में मौत

Google News Follow

Related

अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों के में ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के साथ ही परिवार को भारी क्षति पहुंची है। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया की, खामेनेई की बेटी और एक नाती/पोते की इन हवाई हमलों में मौत हुई है। आधिकारिक मीडिया ने इससे पहले आई उन रिपोर्टों की भी पुष्टि की, जिनमें 86 वर्षीय खामेनेई के दामाद और बहू के मारे जाने की बात कही गई थी।

हालांकि, रविवार (1 मार्च) सुबह ईरानी मीडिया ने लंबे समय बात को दबाने के बाद पुष्टि कर कहा की सुप्रीम लीडर की मौत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एक अज्ञात वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने उनके मारे जाने का दावा किया था, मगर तेहरान ने इन दावों को खारिज करता रहा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर घोषणा करते हुए लिखा कि ईरान के सर्वोच्च नेता संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए हैं और इसे ईरानी जनता के लिए “एकल सबसे बड़ा अवसर” बताया। उन्होंने लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है, ईरान के लोगों के लिए न्याय” तथा उन अमेरिकियों और अन्य लोगों के लिए न्याय बताया, जिन्हें उनके नेतृत्व में नुकसान हुआ।

ट्रंप से पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि “कई संकेत हैं जो दर्शाते हैं कि खामेनेई अब नहीं रहे।” हालांकि, उन्होंने स्पष्ट पुष्टि करने से परहेज किया। नेतन्याहू ने कहा, “खामेनेई का परिसर नष्ट कर दिया गया है।” एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने गुमनाम रूप से रॉयटर्स को बताया कि संयुक्त हमले के बाद खामेनेई का शव बरामद कर लिया गया है।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एनबीसी से बातचीत में कहा था कि जहां तक मुझे पता है खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन दोनों जीवित हैं। बाद में खामेनेई के एक्स (पूर्व में ट्विटर) खाते से एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था, “हैदर (अली) के पवित्र नाम से, उन पर शांति हो।” जिससे उनके जीवित होने का संकेत देने की कोशिश की गई।

अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के अनुसार, हमलों में रणनीतिक सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान और उसके आसपास कई स्थानों पर जोरदार विस्फोट सुने गए और आपात सेवाओं को तैनात किया गया। हालांकि, हताहतों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश में चीतों का कुनबा बढ़ा, श्योपुर पार्क में आया एक और दल!

NSE में इन्वेस्टर अकाउंट 25 करोड़ (250 मिलियन) के पार​!

ईरान ने की आयतुल्ला अली खमेनेई के पुष्टी, 40 दिन का राष्ट्रिय शोक की घोषणा की

एसआईआर ​के बाद पश्चिम बंगाल अंतिम मतदाता सूची जारी, 61 लाख नाम हटे​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,076फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें