26 C
Mumbai
Wednesday, December 31, 2025
होमदेश दुनियाजालौन की "कालपी" को 'छोटी काशी'​ भी कहते हैं, भक्तों का लगता...

जालौन की “कालपी” को ‘छोटी काशी’​ भी कहते हैं, भक्तों का लगता है तांता

धर्म नगरी कालपी में शिव मंदिरों की लंबी श्रृंखला है|यहां सावन के महीने में इन मंदिरों में ऊं नम: शिवाय का स्वर गूंजता रहता है​|​ मान्यता है कि यहां के भगवान शिव​ ​नवेश्वरों के दर्शन से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बराबर फल मिलता है​​​|​​यही वजह है कि इस नगरी को छोटी काशी कहा जाता है​|​​ ​

Google News Follow

Related

सावन मास में शिव मंदिरों में दर्शन व जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों तांता लगता दिखाई दे रहा है| वैसे तो शिव दर्शनों के लिए मंदिरों में वर्ष भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन सावन मास आने के बाद से देश के विभिन्न शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की उमड़ती भीड़ दिखाई दे रही है| ​
धर्म नगरी कालपी में शिव मंदिरों की लंबी श्रृंखला है|यहां सावन के महीने में इन मंदिरों में ऊं नम: शिवाय का स्वर गूंजता रहता है| मान्यता है कि यहां के भगवान शिव​ ​नवेश्वरों के दर्शन से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बराबर फल मिलता है​​|​​यही वजह है कि इस नगरी को छोटी काशी कहा जाता है|​​
जालौन में कालपी के प्रमुख शिव मंदिरों में पातालेश्वर, ढोडे़श्वर, तिगडे़श्वर, रामेश्वर, बानेश्वर, गोपेश्वर, भोलेश्वर, कपिलेश्वर, फालेश्वर, नवेश्वर मंदिर हैं|​​ इसके अलावा बलखंड़ी देवी मंदिर स्थित महामृत्युंजय भगवान का मंदिर, आनंदी देवी शिवालय, भूरेलाल का शिवालय आदि हैं|​​ इनकी अपनी अलग-अलग मान्यता है|इन मंदिरों में सालभर श्रृद्धालुओं का आना जाना रहता है, लेकिन सावन के महीने में ​शिव के जलाभिषेक व दर्शन के लिए ​भक्तों की​ भारी भीड़ उमड़ती​ है|​ ​
कालपी के नवेश्वरों में पातालेश्वर मंदिर का विशेष महत्व है|यमुना तट पर स्थित पातालेश्वर मंदिर करीब पांच हजार वर्ष से भी ज्यादा प्राचीन बताया जाता है|​​ ऐसी मान्यता है कि मंदिर में प्रतिष्ठित शिवलिंग स्वयंभू है| वहीं, ढोडे़श्वर महादेव मंदिर का नवेश्वरों में ऊंचा स्थान है|​​ तरीबुल्दा स्थित यह मंदिर करीब ढाई सौ वर्ष पुराना बताया जाता है|​ ​
वहीं, बलखंडी देवी मंदिर परिसर में बना महामृत्युंजय भगवान का मंदिर जीवन देने वाला है| ​ शिव आराधना के लिए यह अनूठा मंदिर है|भगवान मृत्युंजय मनुष्य के दुखों, परेशानियों और अहंकार का हरण करने वाले हैं|इसके अलावा नगर में गोपेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, भोलेश्वर मंदिर भी हैं, जिनकी अपनी प्रतिष्ठा है|​ ​

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड में रेड अलर्ट​: ​CM​ ​का​​ अधिकारियों को दिशा निर्देश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,535फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें