30.4 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड में रेड अलर्ट​: ​CM​ ​का​​ अधिकारियों को दिशा निर्देश

उत्तराखंड में रेड अलर्ट​: ​CM​ ​का​​ अधिकारियों को दिशा निर्देश

तीन दि​नों तक​ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

Google News Follow

Related

उत्तराखंड में बीते 3 दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। अधिकांश​ स्थानों पर तेज​ धूप खिलने से लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार रात से प्रदेश भर में मौसम बदलेगा। तीन दि​नों तक​ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

​वही, मौसम विभाग की ओर से ​19 और 20 जुलाई को वेबवजह घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है। साथ ही चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा पर निकले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर रूकने को कहा गया है। 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ​शासन और प्रशासन के अधिकारीयों को ​आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को आपदा की चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से जिओ टैगिंग के साथ तैनात जेसीबी को हर समय तैयार रखा जाए। आपदा संभावित स्थलों पर इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता होनी चाहिए। ताकि बंद रास्तों को तुरंत खोला जा सके।
​मौसम विभाग के रेड एलर्ट को देखते हुए ​लोक निर्माण विभाग की ओर से विभिन्न मार्गों पर कुल 396 मशीनों (जेसीबी, पोकलेन, रोबोट ) की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें-

MP में बड़ा हादसा: नर्मदा नदी में​ यात्रियों से भरी बस​ गिरी​, 13 की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें