24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाहोली पर लखनऊ बाजार गुलजार, सोने-चांदी पिचकारी मांग तेज!

होली पर लखनऊ बाजार गुलजार, सोने-चांदी पिचकारी मांग तेज!

आमतौर पर होली पर प्लास्टिक या लोहे की पिचकारी खरीदने का चलन रहता है, लेकिन इस बार खासतौर पर नवविवाहित जोड़ों के लिए कीमती तोहफों की मांग बढ़ी हुई है। 

Google News Follow

देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं। वहीं, लखनऊ के बाजारों में होली कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। जहां एक तरफ रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से दुकानें सजी हैं, वहीं दूसरी तरफ सोने-चांदी की पिचकारी, बाल्टियां और लड्डू लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

आमतौर पर होली पर प्लास्टिक या लोहे की पिचकारी खरीदने का चलन रहता है, लेकिन इस बार खासतौर पर नवविवाहित जोड़ों के लिए कीमती तोहफों की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में लोग नवविवाहित जोड़ों को देने के लिए सोने-चांदी से बनी पिचकारी, बाल्टियां और लड्डू खरीद रहे हैं।

ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी की पिचकारी और बाल्टी बड़े ही सुंदर डिजाइन में तैयार की जा रही हैं। कुछ लोग इन्हें सोने में भी बनवा रहे हैं। खास बात यह है कि देने वाले और पाने वाले का नाम भी लिखवाया जा रहा है ताकि यह पहली होली की याद के रूप में हमेशा संभालकर रखी जा सके। कीमत की बात करें तो ये सामान लगभग 10,000 रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये तक जा रहा है। दुकानों में हर बजट के हिसाब से छोटा-बड़ा पीस उपलब्ध है।

ज्वेलर अमृत जैन ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को पहली होली पर इस तरह का तोहफा देने की परंपरा अब काफी लोकप्रिय हो रही है। लोग इसे सिर्फ उपहार नहीं, बल्कि एक यादगार और निवेश दोनों के रूप में देख रहे हैं। कई परिवार अभी खरीदकर रख लेते हैं और फिर भविष्य में घर की शादियों पर भेंट करते हैं।

जैन का कहना है कि इस बार मांग अच्छी रही है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। खासकर वे परिवार जो कुछ अलग और खास देना चाहते हैं, वे सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियां खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी-मार्क कार्नी वार्ता, रक्षा सहयोग और व्यापार लक्ष्य तय!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें