29.3 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमदेश दुनियामां की याद में भावुक हुईं माधुरी, बोलीं हर दिन साथ महसूस...

मां की याद में भावुक हुईं माधुरी, बोलीं हर दिन साथ महसूस होती है!

माधुरी ने अपने स्टोरीज सेक्शन में अपनी और अपनी मां की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, आई।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया और कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब वह उनके बारे में न सोचती हों और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पलों में उनकी मौजूदगी महसूस न करती हों।

माधुरी ने अपने स्टोरीज सेक्शन में अपनी और अपनी मां की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, आई। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब मैं आपके बारे में न सोचूं और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों में आपकी मौजूदगी महसूस न करूं। आपका प्यार, हिम्मत और अपनापन हर दिन हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आपकी हमेशा याद आती है और आज प्यार के साथ आपको याद कर रही हूं।”

दरअसल, माधुरी की मां, स्नेहलता दीक्षित का जन्म 27 जून को हुआ था। 12 मार्च, 2023 को मुंबई स्थित उनके घर पर 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। एक्ट्रेस अक्सर अपनी मां को याद करती दिखती हैं। अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी पर भी एक्ट्रेस ने उनके साथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

करियर की बात करें तो, माधुरी को हाल ही में रिलीज ‘मां बहन’ में देखा गया था। इस डार्क कॉमेडी फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने नेटफ्लिक्स के लिए डायरेक्ट किया है। माधुरी के अलावा, फिल्म में तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार भी हैं।

‘मां बहन’ रेखा नाम की एक मां के बारे में है, जो अपनी जिंदगी में कई चीजें संभाल रही होती है, तभी उसके सामने एक बड़ी मुश्किल आती है – उसके किचन में एक लाश। अपनी दो बेटियों जया और सुषमा के साथ, इसको कैसे संभालती है, उसकी दिलचस्प कहानी दिखाई गई है।

59 साल की इस स्टार की हालिया फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नागेश कुकुनूर द्वारा डायरेक्ट की गई ओटीटी सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ भी शामिल है। इसमें वह एक सीरियल किलर का किरदार निभाती नजर आई थीं। यह कहानी एक पुलिस वाले के बारे में है जो एक कॉपीकैट किलर के मामले की जांच करता है। अपराधों के रहस्य को सुलझाने के लिए, वे जेल में बंद उस सीरियल किलर से संपर्क करते हैं जिसके तरीकों की नकल की जा रही होती है।

एक्ट्रेस की बात करें तो, बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर माधुरी 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्हें पूरे देश में ऐसी स्टारडम मिली जिसने भारतीय पॉपुलर कल्चर को प्रभावित किया। उन्हें पुरुषों के दबदबे वाले इस इंडस्ट्री में अपने पुरुष साथियों के बराबर स्टारडम हासिल करने और लीड रोल निभाने का श्रेय दिया जाता है।

यह भी पढ़ें-

यूसीसी पूरी तरह सांप्रदायिक एजेंडा, मुस्लिम पर्सनल लॉ रहना चाहिए बरकरार: सौगत रॉय!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें