28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जोमैटो कंपनी पर भड़के

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जोमैटो कंपनी पर भड़के

दस मिनट की सेवा वाली घोषणा पर कहा  हादसा होने पर कम्पनी होगी जिम्मेदार 

Google News Follow

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जोमैटो कंपनी को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि दस मिनट की डिलीवरी और तत्काल सेवा कंपनी बंद करे। उन्होंने कंपनी को चेतावनी दी कि  राज्य में किसी भी तरह का यातायात उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए केवल कंपनी जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा जोमैटो कंपनी से कहा कि आपने जो दस मिनट में  खाना पहुंचाने का नियम बनाया उसे आप बदलें यह जोखिम भरा है।

नरोत्तम मिश्रा ने एक पत्रकार वार्ता में  कहा कि यातायात नियमों को किसी को तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा फ़ासत और तत्काल डिलीवरी का जो नियम बनाया गया है। यह जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान यातायात  उल्लंघन करने या किसी हादसे के लिए कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा जोमैटो दस मिनट में खाना पहुंचाने का वादा कर अपने कर्मचारियों की जान जोखिम में डाल रही है।

इसके साथ अन्य लोगों के भी जीवन से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कम्पनी या किसी को यातायात नियमों को तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डिलीवरी बॉय दस मिनट में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर डिलवरी करेंगे। इससे साफ है कि संबंधित व्यक्ति बड़े खतरनाक तरीके गाड़ी चालकर यह डिलीवरी करेगा। बता दें कि जोमैटो संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सोमवार को इस त्वरित सेवा का ऐलान किया था।
 ये भी पढ़ें              

 

CM योगी के नए मंत्रिमंडल में 26 इन नेताओं को नहीं मिली जगह      

अखिलेश चुने गए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, चाचा शिवपाल हुए नाराज!    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें