29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियावीर सावरकर के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी पर गुस्से में महंत नरेंद्र गिरी,जानें

वीर सावरकर के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी पर गुस्से में महंत नरेंद्र गिरी,जानें

Google News Follow

प्रयागराज। एक हिंदी टीवी चैनल के डिबेट शो महाबहस में पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान द्वारा वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सख्त नाराजगी जतायी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने शादाब चौहान के बयान को लेकर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब ये कतई नहीं है कि लोगों को कुछ भी बोलने की आजादी मिल गई है। वीर सावरकर को गद्दारे हिंद कहे जाने पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा कि पीस पार्टी के नेता शादाब चौहान के पूर्वज गद्दार जरुर रहे होंगे, क्योंकि इनके खून में गद्दारी बसी हुई है।

उन्होंने यूपी सरकार से शादाब चौहान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की उन्होंने कहा है कि वीर सावरकर पर की गई इस टिप्पणी से पूरा संत समाज ही नहीं बल्कि देश आहत है और इसका विरोध कर रहा है। महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि शादाब चौहान को ऐसा सबक सिखायें कि कोई दूसरा व्यक्ति हमारे आदर्श महापुरुषों के बारे में ऐसी टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर सनातन धर्म के ही नहीं पूरे देशवासियों के आदर्श और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा कि वीर सावरकर ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। इसलिये लोग उनका अनुसरण और सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि शादाब चौहान को कुछ भी बोलने से पहले वीर सावरकर के बारे में अच्छी तरह से जान लेना चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें