29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीति'जन आशीर्वाद यात्रा' बिल्ली की तरह रास्ता न काटें,नारायण राणे का अटैक

‘जन आशीर्वाद यात्रा’ बिल्ली की तरह रास्ता न काटें,नारायण राणे का अटैक

Google News Follow

मुंबई। गुरुवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का शुभारंभ किया। उन्होंने CM उद्धव ठाकरे पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, “यह सरकार महाराष्ट्र का किसी भी प्रकार से कोई भी विकास नहीं कर सकती। ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान उमड़ी भीड़ यह साबित करती है कि महाराष्ट्र की जनता ‘महाविकास अघाड़ी’ सरकार से उब गई है। राणे ने कहा 32 साल के पाप का घड़ा भर गया है और वह जल्द फूटने वाला है। यात्रा के दौरान नारायण राणे शिवाजी पार्क स्थित बाला साहब ठाकरे के समाधि स्थल का दर्शन करने भी पहुंचे।

राणे ने आगे कहा कि मुझे मेरे जीवन में जो कुछ भी मिला है। वह साहब की वजह से ही मिला। उन्होंने ही मुझे बनाया है। यदि आज वे जिंदा होते तो यही कहते कि नारायण तू इसी प्रकार का यश प्राप्त करते रहे। शिवसेना सांसद संजय राऊत और विनायक राऊत का नाम लिए बिना राणे ने कहा कि किसी भी किसी व्यक्ति या देवी-देवता के स्मारक के दर्शन के विरोध में बयानबाजी न करें। कुछ भी बोलने से पहले संबंधित व्यक्ति की भावना का विचार करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम का भी जिक्र न करते हुए कहा कि यदि किसी को कुछ कहना है, तो वह खुद खुलकर सामने आकर बोले। अपने दाएं-बाएं के लोगों को आगे कर कुछ भी बयानबाजी कराना सही नहीं है।

क्योंकि जैसे को तैसा जवाब देने के लिए मैं मशहूर हूं। इसलिए कोई भी भाजपा की इस सफल “जन आशीर्वाद यात्रा” के बीच में बिल्ली की तरह न आए। राणे ने आगे कहा कि मुंबई महानगर पालिका में सत्तारूढ़ शिवसेना का 32 वर्ष का पाप का घड़ा इस बार फूटेगा और भाजपा का महापौर बनेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुंबई मनपा का चुनाव जीताना ही मुझ पर और भाजपा के सभी नेताओं की जिम्मेदारी है। फिर भी चाहे जो हो जाए भाजपा यह मुंबई मनपा चुनाव हर हाल में जीतेगी। राणे ने कहा देवेंद्र फडणवीस को विश्वास है कि मैं विकास कर सकता हूं। मैं काम कर सकता हूं। इस वजह से उन्होंने मुझे महाराष्ट्र से दिल्ली भेजा है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें