29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाUP बना ग्रोथ इंजन, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:अनुप्रिया पटेल

UP बना ग्रोथ इंजन, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:अनुप्रिया पटेल

Google News Follow

प्रयागराज। बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में यात्रा गंगा पार इलाके से होते हुए शहर उत्तरी विधानसभा में पहुंची। पूरे जिले में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा प्रयागराज के कोने-कोने तक पहुंच रही है. इस यात्रा में बीजेपी और अपना दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी है. इस यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच केंद्र व राज्य सरकार का संदेश पहुंचा रहे हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा अगर कोरोना की तीसरी लहर को रोकना है तो हमें टीका लगवा लेना चाहिए. सबसे बड़ा संदेश यही है कि जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगाया है, वे लोग टीका जरुर लगवाएं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को भी यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचा रहे हैं।

योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की नई छवि बनी है और यूपी ग्रोथ इंजन बना है. जिससे यूपी‌ देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में शामिल हो गया है। यूपी साढ़े चार वर्षों में इन्वेस्टर फ्रेंडली डेसिग्नेशन बन चुका है।. यूपी सरकार रोजगार को बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 सालों में यूपी में 30 नए मेडिकल कॉलेज, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज, 26 पालीटेक्निक, तीन स्टेट यूनिवर्सिटी और 51 राजकीय महाविद्यालय खुले हैं. इसके साथ ही तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और 17 घरेलू हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं. प्रदेश सरकार 4 नये एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण कर रही है. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का जो सपना भारत सरकार ने देखा है, वह पूरा हो सके. इसमें एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान अकेले उत्तर प्रदेश करेगा। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच जा रही हूं. हमारी जिम्मेदारी है कि जनता को सरकार की उपलब्धियों को बताएं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर जनता को फैसला करना है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें