दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस साइकिल में पांच-पांच शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
इसके साथ ही गिल डब्ल्यूटीसी के इस साइकिल में एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं। गिल ने अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं। डब्ल्यूटीसी की मौजूदा साइकल में गिल से आगे जो रूट और हैरी ब्रूक हैं।
हालांकि, गाले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा था। पहली पारी में गिल 28 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। वहीं, दूसरी इनिंग में गिल महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।



