31 C
Mumbai
Friday, May 29, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा 'फिदायीन' हमला; 24 की मौत,...

पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा ‘फिदायीन’ हमला; 24 की मौत, 47 घायल

जोरदार धमाके से बोगियों और घरों को पहुंचा नुकसान; बलूच लिबरेशन आर्मी के मजीद ब्रिगेड ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाने का किया दावा

Google News Follow

Related

पाकिस्तान द्वारा कब्जाए बलूचिस्तान में एक बार फिर भीषण बम धमाके से दहल उठा है। रविवार (24 मई) सुबह प्रांतीय राजधानी क्वेटा के चमन फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक जोरदार ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमला हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस भीषण विस्फोट में कम से कम 23 की मौत हुई है, जबकि 47 घायल की आशंका जताई जा रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए इसे पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को निशाना बनाकर किया गया एक सुनियोजित आत्मघाती हमला बताया है।

धमाके के बाद बोगियों में लगी आग 

पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल एआरवाई न्यूज (ARY News) ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि विस्फोट चमन फाटक के पास उस समय हुआ जब ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आने से जाफर एक्सप्रेस की एक बोगी में भीषण आग लग गई। यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी।

विस्फोट के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक के आसपास के रिहायशी इलाके में आग फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों, आपातकालीन टीमों और दमकलकर्मियों को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ब्लास्ट के कारण आसपास की इमारतों की खिड़कियां और कांच के शीशे चकनाचूर हो गए। रेलवे लाइन के करीब पार्क किए गए कई वाहनों और घरों को भी इस धमाके के शॉकवेव से भारी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बीएलए (BLA) के मजीद ब्रिगेड ने ली जिम्मेदारी:  

विस्फोट के कुछ ही देर बाद बलूच स्वतंत्रता संगठन, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मीडिया को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली। बीएलए ने दावा किया कि उनके आत्मघाती दस्ते ‘मजीद ब्रिगेड’ (Majeed Brigade) ने क्वेटा छावनी (Quetta Cantonment) से पाकिस्तानी सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर इस अत्यधिक संगठित ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

बीएलए ने अपने बयान में कहा, “आज सुबह, बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन ‘मजीद ब्रिगेड’ ने क्वेटा कैंट से कब्जाधारी ताकतों के कर्मियों को ले जा रही एक ट्रेन को एक अत्यधिक संगठित फिदायीन हमले में निशाना बनाया। बलूच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करती है। इस हमले के परिणामस्वरूप दुश्मन को हुए विशिष्ट भौतिक और मानवीय नुकसान की विस्तृत जानकारी जल्द ही मीडिया को एक आधिकारिक बयान में जारी की जाएगी।”

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

इस भयावह घटना पर बलूचिस्तान के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि अधिकारी घटना के बारे में जमीनी स्तर से सटीक जानकारी जुटा रहे हैं और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही अंतिम विवरण साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रांत के सभी संबंधित सुरक्षा और प्रशासनिक संस्थानों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि जब तक राहत और बचाव कार्य जारी है, वे विस्फोट स्थल के पास भीड़ लगाने से बचें।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विस्फोट के तुरंत बाद की खौफनाक तस्वीरें देखी जा सकती हैं, जिसमें ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरी हुई और बुरी तरह मुड़ी-टूटी हालत में दिखाई दे रही हैं। रेलवे ट्रैक को साफ करने और घायलों को निकालने के लिए देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों का अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन मलबे और बोगियों की हालत को देखते हुए मृतकों और घायलों की संख्या में भारी इजाफे की आशंका जताई जा रही है।

बलूचिस्तान में रेलवे और बुनियादी ढांचों पर लगातार हमले

यह हमला बलूचिस्तान में रेलवे के बुनियादी ढांचे और यात्री ट्रेनों को निशाना बनाने के एक बढ़ते और खतरनाक पैटर्न का हिस्सा है। यह प्रांत पिछले लंबे समय से अलगाववादी हिंसा की आग में झुलस रहा है। यहां सक्रिय बलूच उग्रवादी समूह लगातार पाकिस्तानी सुरक्षा बलों, रेलवे पटरियों, पुलों और सरकारी बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले भी जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express) जैसी प्रमुख यात्री सेवाओं पर इस तरह के कई जानलेवा हमले हो चुके हैं, जिससे इस पूरे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच भारी सुरक्षा चिंताएं पैदा हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:

इबोला के चलते भारत सरकार की एडवाइजरी: कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा ना करें

पाकिस्तान के तुर्की ड्रोन के खिलाफ भारत की तैयारी, MQ-28 घोस्ट बैट UCAV खरीद पर मंथन तेज

सेना को मिला देश में बना 1,000वां टी-90 ‘भीष्म’ टैंक

कोयंबटूर में मासूम से दुष्कर्म और हत्या पर उबला तमिलनाडु: कमल हासन का फूटा गुस्सा, CM विजय से की सख्त कार्रवाई की मांग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें