31 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियाGift:मलेरकोटला पंजाब का बना 23 वां जिला, कैप्टन ने दिया ईद का...

Gift:मलेरकोटला पंजाब का बना 23 वां जिला, कैप्टन ने दिया ईद का तोहफा      

Google News Follow

Related

चंडीगढ़। मुस्लिम बहुल इलाके मलेरकोटला को पंजाब का 23वां जिला बन गया. ईद के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह घोषणा की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मलेरकोटला के लिए 500 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज, एक महिला कॉलेज, एक नया बस स्टैंड और एक महिला पुलिस थाना बनाये जाने की घोषणा की।बता दें कि मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-फितर पर बधाई देने के लिए राज्य स्तर पर ऑनलाइन एक कार्यक्रम किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला को 23वां जिला बनाये जाने का ऐलान किया।

मुस्लिम बहुल कस्बा, मलेरकोटला अब तक संगरूर जिले का हिस्सा था और यह संगरूर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था. नए जिले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह लंबे समय से लंबित मांग रही है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के वक्त पंजाब में 13 जिले थे. सिंह ने कहा कि मलेरकोटला शहर, अमरगढ़ और अहमदगढ़ भी मलेरकोटला की सीमा में आएंगे.

ऐतिहासिक महत्व
बाद में एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ईद-उल-फितर के पाक मौके पर मेरी सरकार ने घोषणा की है कि मलेरकोटला राज्य का नवीनतम जिला होगा. 23वें जिले का विशाल ऐतिहासिक महत्व है. जिला प्रशासनिक परिसर के लिए उचित स्थान का तत्काल पता लगान का आदेश दिया है. मलेरकोटला को जिला का दर्जा देना कांग्रेस का चुनाव से पहले किया गया एक वादा था.

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,268फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें