29 C
Mumbai
Tuesday, September 29, 2026
होमदेश दुनियामराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का...

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व!

इसकी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई में आधिकारिक घोषणा की। इस साल भारत की ओर से ऑस्कर एंट्री के लिए कुल 33 फिल्मों के बीच मुकाबला था।

Google News Follow

Related

मराठी भाषा की फिल्म ‘गोंधल’ को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है। इसके साथ ही फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

इसकी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई में आधिकारिक घोषणा की। इस साल भारत की ओर से ऑस्कर एंट्री के लिए कुल 33 फिल्मों के बीच मुकाबला था।

जूरी ने निर्देशक संतोष दवाखर की फिल्म ‘गोंधल’ को भारत की ओर से भेजने का फैसला किया। ‘गोंधल’ में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक गोंधल रस्म की पृष्ठभूमि पर आधारित है। गोंधल एक रातभर चलने वाला लोक प्रदर्शन है, जिसमें संगीत, नृत्य और पौराणिक कथाओं का खास मेल दिखता है।

इस साल ऑस्कर की रेस में कई चर्चित फिल्में शामिल थीं। इनमें दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘बॉर्डर 2’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, ‘डुग डुग’, ‘हक’, ‘भमरदो’, ‘120 बहादुर’, ‘सिंग गीतम’, ‘तेरा मेरा नाता’, ‘लड्डू’, ‘ओह माय डॉग’, ‘बलान द बॉय’, ‘पेड्डी’, ‘इरुमुडी’, ‘खूंटा’, ‘गांधी टॉक्स’, ‘बाइसन कलामादन’, ‘शेप ऑफ मोमो’, ‘गवर्नर’, ‘2020 दिल्ली’, ‘कमांडो विन लव स्टोरी’, ‘प्रवास’, ‘मन आतले मनातले’, ‘ऑब्सेस्ड’, ‘अंघ’, ‘हनुमान अंश’ और ‘इक्कीस’ जैसी फिल्में थीं।

‘गोंधल’ ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री बनने वाली चौथी मराठी फिल्म है। इससे पहले मराठी सिनेमा की ‘श्वास’, ‘हरिश्चंद्राची फैक्ट्री’ और ‘कोर्ट’ भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी जा चुकी हैं। यह मराठी सिनेमा के लिए एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इससे पहले 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को चुना गया था। फिल्म में विशाल जेठवा और ईशान खट्टर मुख्य भूमिकाओं में थे। बाद में ‘होमबाउंड’ ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की 15 फिल्मों वाली ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में भी जगह बनाई थी।

99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 2026 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। ऑस्कर समारोह 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स के ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। समारोह को कॉनन ओ’ब्रायन लगातार तीसरी बार होस्ट करते दिखेंगे।

ऑस्कर की एलिजिबिलिटी पीरियड 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक रखी गई है, जबकि नामांकन की घोषणा 21 जनवरी 2027 को होगी।

99वें ऑस्कर के बाद 2028 में एकेडमी अवॉर्ड्स अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। उस साल 100वीं एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें