30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामा“हजारों आत्मघाती हमलावर तैयार”, जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का ऑडियो लीक

“हजारों आत्मघाती हमलावर तैयार”, जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का ऑडियो लीक

सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं

Google News Follow

पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी मसूद अजहर से जुड़ा एक ऑडियो लीक सामने आया है, जिसने एक बार फिर क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस ऑडियो में अजहर यह दावा करता सुनाई देता है कि उसके संगठन के पास एक हजार से अधिक आत्मघाती हमलावर तैयार हैं, जो भारत में घुसपैठ कर आतंकी हमले अंजाम देने के लिए उससे इजाज़त मांग रहें है ।

लीक ऑडियो के अनुसार, मसूद अजहर का कहना है कि ये लोग अत्यधिक प्रेरित हैं और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्वयं आगे आकर आग्रह कर रहे हैं। वह यह भी दावा करता है कि आत्मघाती हमलावरों की वास्तविक संख्या इतनी बड़ी है कि अगर यह दुनिया के सामने आई तो वैश्विक मीडिया चौंक जाएगा। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ऑडियो में यह भी कहा गया है कि जैहादी विचारधारा से प्रभावित लोग मसूद अजहर को पत्र लिखकर भारत में घुसपैठ करने और आत्मघाती हमलावर बनने की अनुमति मांग रहे हैं। लोग धार्मिक भावनाओं और जिहादी सोच से प्रेरित होकर खुद को “अल्लाह से मिलने” के लिए तैयार बताते हैं और जन्नत हासिल करने के लिए तैयार हैं। ऑडियो में यह भी संकेत मिलता है कि इन लोगों द्वारा धार्मिक शपथों और प्रतीकात्मक वादों का हवाला दिया जा रहा है, ताकि उन्हें मिशन पर भेजा जाए। मसूद को इस ऑडियो में कहा है की, “इस मजमे में अल्लाह के वो फिदायीन मौजूद हैं जो रात के तीन बजे उठ के सिर्फ अल्लाह से शहादत मांगते हैं। न ये कहते हैं कि कर्जे उतर जाएं, न ये कहते हैं कि बीवी मिल जाए, न ये कहते हैं कि मकान मिल जाए, न ये कहते हैं कि दुकान मिल जाए, न ये कहते हैं कि बच्चे आज्ञाकारी बन जाएं, न ये कहते हैं कि यूरोप का वीजा मिल जाए, न ये कहते हैं कि अमरीका का वीजा मिल जाए, न ये अल्लाह से गाड़ी मांगते हैं, न नई-नई तर्ज की मोटरसाइकिल मांगते हैं, न अल्लाह ताला से आईफोन मांगते हैं।ये अल्लाह से कहते हैं, ‘अल्लाह शहादत दे दे। हम अमीर के दिल में डाल दे, मुझे पहले नंबर पर कर दे, मुझे आगे कर दे,’ और तरह-तरह की सिफारिशें कराते हैं।”

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह ऑडियो प्रामाणिक है, तो यह आतंकी संगठनों द्वारा युवाओं के कट्टरपंथीकरण और आत्मघाती हमलों के लिए की जा रही भर्ती की गंभीर तस्वीर पेश करता है। भारत लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद और इससे जुड़े नेटवर्क को सीमा पार आतंकवाद का प्रमुख स्रोत मानता रहा है। संगठन का नाम पहले भी संसद पर हमले, पुलवामा आतंकी हमला और अन्य कई बड़ी घटनाओं से जोड़ा जा चुका है।

बता दें की पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में 26 निहत्थे हिंदुओ को मारने के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमापार पाकिस्तान में स्थित 10 आतंकी अड्डों पर कार्रवाई की थी, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए थे।

गौरतलब है कि मसूद अजहर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल है और उस पर यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति फ्रीज़ और हथियारों पर रोक जैसे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लागू हैं। इसके बावजूद, समय-समय पर उसके बयान या कथित ऑडियो सामने आते रहे हैं, जो क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की उसकी मंशा को दर्शाते हैं।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ऐसे किसी भी इनपुट को गंभीरता से लेती हैं और सीमा सुरक्षा, खुफिया निगरानी तथा आतंकरोधी उपायों को लगातार मजबूत करती रही हैं। आधिकारिक तौर पर फिलहाल इस लीक ऑडियो की पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इस तरह के दावे मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और डर का माहौल पैदा करने की रणनीति का हिस्सा भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप की सनक बढ़ी ? खुद को बताया “वेनेज़ुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति”

PSLV-C62 मिशन में तीसरे चरण के दौरान तकनीकी विचलन, ISRO कर रहा है डेटा का विश्लेषण

रेजाउल सरकार के बयान पर भड़के सीएम सरमा ने बताई ‘मिया लैंड’ बनाने की कोशीश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें