29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाSC ने मथुरा शाही ईदगाह के सर्वे पर लगाई रोक, अब इस...

SC ने मथुरा शाही ईदगाह के सर्वे पर लगाई रोक, अब इस तारीख को सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बीते साल 14 दिसंबर को शाही ईदगाह के सर्वे को मंजूरी दी थी।

Google News Follow

Mathura Shahi Idgah Masjid Dispute: सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें मथुरा के कृष्ण जन्म भूमि से सटे शाही ईदगाह का सर्वेक्षण करने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने का आदेश दिया गया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बीते साल 14 दिसंबर को शाही ईदगाह के सर्वे को मंजूरी दी थी। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी 2024 को होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की सुनवाई करते हुए कहा कि, इस मामले की इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होती रहेगी, लेकिन शाही ईदगाह के सर्वे पर अंतरिम रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दू पक्ष से कहा कि आपकी की अर्जी में स्पष्टता नहीं है कि आप चाहते क्या है ? साथ ही यह भी कहा कि अभी सभी मामले का ट्रांसफर मामला लंबित है जिस पर अभी हमें सुनवाई करनी है।

बता दें कि, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 14 दिसंबर 2023 को शाही ईदगाह का सर्वे करने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने आदेश दिया था। हिन्दू पक्ष ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के तर्ज पर विवादित परिसर का भी सर्वे कोर्ट कमिश्नर के द्वारा कराने की मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि इस विवादित परिसर का सर्वे कराने के लिए सात लोगों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें भगवान श्री कृष्ण विराजमान समेत हरिशंकर जैन, विष्णु शंकर जैन, देवकी नंदन और प्रभास पांडेय शामिल हैं। याचिका में दावा किया है कि जहां पर वर्तमान में मस्जिद हैं वहां पर भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली है, इसके कई संकेत भी मिलते हैं कि जो यह साबित करता है कि मस्जिद एक मंदिर है।

ये भी पढ़ें

“प्राणप्रतिष्ठा समारोह शास्त्रों के अनुसार है, क्योंकि…”,- पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य !

मंदिर को लेकर मुस्लिम नकारात्मक नहीं…’, इंडो-इस्लामिक फाउंडेशन का बयान​ !

राम मंदिर समारोह में क्यों शामिल नहीं हो रहे चारों शंकराचार्य? स्वामी निश्चलानंद बोले…!

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी, दिया धन्यवाद! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें