28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामामुंबई: केईएम अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, महिला स्टाफ का भाई गिरफ्तार!

मुंबई: केईएम अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, महिला स्टाफ का भाई गिरफ्तार!

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी बहन और डॉक्टर के बीच कथित प्रेम संबंध से गहरी नाराजगी थी। इसी रंजिश में उसने दिनदहाड़े यह खतरनाक कदम उठाया।

Google News Follow

मुंबई के प्रसिद्ध केईएम हॉस्पिटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डॉक्टर पर अस्पताल परिसर में ही चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर कोई और नहीं, बल्कि अस्पताल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ का भाई था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी बहन और डॉक्टर के बीच कथित प्रेम संबंध से गहरी नाराजगी थी। इसी रंजिश में उसने दिनदहाड़े यह खतरनाक कदम उठाया।

घटना बुधवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दो साथियों के साथ हॉस्पिटल पहुंचा। वह सीधे डॉक्टर के पास गया और अचानक चाकू निकालकर कई वार किए। हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, गर्दन और हाथ पर गहरे जख्म आए हैं। चीख-पुकार मचने पर अस्पताल स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी और उसके साथी फरार हो चुके थे।

घायल डॉक्टर को तुरंत उसी केईएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

सूचना मिलते ही भोईवाडा पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी और उसके दो साथियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पड़ोस, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा, “हमारे डॉक्टर मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। उन पर हमला न सिर्फ अपराध है, बल्कि पूरी मेडिकल व्यवस्था पर सवाल है।”

पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे। फिलहाल जांच जारी है और पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह हमला पहले से सुनियोजित था।

यह भी पढ़ें-

आयकर विभाग ने एक्साइड इंडस्ट्रीज पर छापा, दूसरी तिमाही के नतीजे स्थगित!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें