28 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमक्राईमनामातुनिशा मौत केस को लेकर मुंबई पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद...

तुनिशा मौत केस को लेकर मुंबई पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद का एंगल

मुझे नहीं लगता कि ये सुसाइड है- श्वेता सिंह कीर्ति

Google News Follow

Related

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक धारावाहिक के सेट पर कथित आत्महत्या से मौत हो गई। उन्होंने टीवी के सेट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वहीं अभिनेत्री की मां ने तुनिशा के को स्टार शीजान पर उनकी बेटी को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। तुनिशा की मां की शिकायत के बाद से ही पुलिस ने शीजान पर शिकंजा कसा हुआ है। शीजान को अब 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जहां शीजान से 28 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जाएगी। वहीं शीजान का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।  

तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस की एफआईआर कॉपी भी सामने आ गई है। एफआईआर कॉपी में अभिनेत्री की मौत का बड़ा खुलासा हुआ है। तुनिशा शर्मा अपने को-स्टार शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन 15 दिन पहले शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था। शीजान के रिश्ता तोड़ने पर तुनिशा तनाव में रहने लगी थीं, वो काफी परेशान थीं। तुनिशा का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है जहां फांसी लगाने से और दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई, वहीं तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को किया जाएगा।  

पूरे मामले में बड़ी बात ये रही कि पुलिस ने लव जिहाद के एंगल को सिरे से खारिज कर दिया। मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक की जांच के मुताबिक तुनिशा की मौत, ब्रेकअप की वजह से लगे सदमे को ना झेल पाने के कारण ही हुई है। अभी तक तुनिशा को ब्लैकमेल किए जाने का भी कोई एंगल नहीं निकला है। आगे जांच में सभी परिवार वालों और जानकारों से भी पूछताछ की जाएगी। सेट पर काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ किया जाएगा।  

16 दिसंबर को तुनिषा को इंज़ाइटी अटैक आया था, जब वो सेट पर शूटिंग कर रही थी, जिसके बाद सेट के लोग उसे बोरिवली के अस्पताल लेकर गए जहां से परिवार वालों को कॉल किया गया था। जब परिवार वाले वहां पहुंचे तब तुनिशा यही कहे जा रही थी की “उसने मेरे साथ चिटिंग की, वो मेरे साथ ऐसे कैसे कर सकता है, उसने मेरे साथ ग़लत किया” जिसके बाद तुनिषा की मां ने उन्हें समझाया था की वे ऐसा ना करें साथ नहीं रहना था तो इतनी नज़दीकियां क्यों बनाईं।

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने से हर कोई हैरान-परेशान है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी तुनिशा की मौत पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। वे काफी हैरान हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने तुनिशा शर्मा के सुसाइड की बात पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक्ट्रेस के सुसाइड करने पर शॉकिंग रिएक्शन दिया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा- मुझे नहीं लगता कि ये सुसाइड है। वैनिटी वैन में कौन सुसाइड करता है यार?म आगे सवाल पूछते हुए लिखा- एक और सुशांत सिंह राजपूत? पता नहीं क्या हो रहा है। वो सिर्फ 20 साल की थी। श्वेता सिंह कीर्ति के ट्वीट से साफ जाहिर है कि तुनिशा के सुसाइड की खबर से उन्हें कितना बड़ा शॉक लगा है।

ये भी देखें  

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने की सुसाइड, शूटिंग के दौरान लगाई फांसी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें