29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियानागार्जुन ने डीएसपी की कला की जमकर तारीफ की!

नागार्जुन ने डीएसपी की कला की जमकर तारीफ की!

अक्किनेनी फैमिली के 'अन्नपूर्णा कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया' के पूर्व छात्र सुश्रुत चिलकापति की सराहना करते हुए नागार्जुन ने बताया कि जब उन्होंने टीजर देखा, तो हैरान रह गए थे।

Google News Follow
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘कुबेर’ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस बीच उन्होंने ‘कुबेर’ के म्यूजिक डायरेक्टर रॉकस्टार डीएसपी के नाम से मशहूर देवी श्री प्रसाद के काम की जमकर तारीफ की।

अभिनेता ने कहा कि उनके म्यूजिक में जादू है, जो सुनने वालों को ट्रांस की अवस्था में ले जाता है। फिल्म के दमदार साउंडट्रैक और डीएसपी के संगीत को नागार्जुन ने शानदार और सम्मोहित कर देने वाला बताया। उन्होंने कहा, “जब मैंने यह गाना सुना, तो मुझे लगा कि यह शानदार है। यह आपको एक तरह के ध्यान में ले जाता है।”

नागार्जुन ने बताया कि डीएसपी का संगीत साधारण सुनने के अनुभव से कहीं ऊपर है।

नागार्जुन ने डीएसपी की खास शैली की तारीफ करते हुए इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “तेलुगू में हम इसे ‘पोनाकालू’ कहते हैं, जिसे सुनने के बाद आप एक अलग तरह की अवस्था में चले जाते हैं।”

‘कुबेर’ में रॉकस्टार डीएसपी के कंपोज किए कुल 4 गाने हैं। चारों गाने रिलीज हो चुके हैं और प्रत्येक गाने को अलग-अलग उम्र और वर्ग के संगीत प्रेमियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और सराहना मिल रही है।

रश्मिका मंदाना और धनुष स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘कुबेर’ के म्यूजिक कंपोजर डीएसपी की तारीफ से पहले नागार्जुन ने फिल्म के टीजर को एडिट करने वाले सुश्रुत चिलकापति की तारीफ की थी।

अक्किनेनी फैमिली के ‘अन्नपूर्णा कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया’ के पूर्व छात्र सुश्रुत चिलकापति की सराहना करते हुए नागार्जुन ने बताया कि जब उन्होंने टीजर देखा, तो हैरान रह गए थे।

टीजर की एडिटिंग को शानदार बताते हुए उन्होंने कहानी को बारीकी के साथ दिखाने की भी बात कही। उन्होंने इसे गर्व से भरा पल भी बताया। निर्देशक शेखर कम्मुला की मोस्ट-अवेटेड मनोरंजक फिल्म ‘कुबेर’ में नागार्जुन, धनुष, रश्मिका मंदाना के साथ जिम सर्भ भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें