29 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियानागों की रहस्यमयी दुनिया पर आधारित ‘नागजिला’ अगले साल रिलीज होगी

नागों की रहस्यमयी दुनिया पर आधारित ‘नागजिला’ अगले साल रिलीज होगी

खास बात यह है कि फिल्म में सांपों की रहस्यमयी दुनिया को भारतीय लोककथाओं के साथ जोड़ा गया है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बॉलीवुड में इन दिनों अलग और अनोखी कहानियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब सिर्फ रोमांस या एक्शन ही नहीं, बल्कि नई ताजगी से भरी कहानियां देखना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म ‘नागजिला’ काफी चर्चा में है, जो कॉमेडी और एडवेंचर का मजेदार मिश्रण लेकर आ रही है।

खास बात यह है कि फिल्म में सांपों की रहस्यमयी दुनिया को भारतीय लोककथाओं के साथ जोड़ा गया है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने इसका पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। अब यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 4 अगस्त 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले ‘फुकरे’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘नागजिला’ भी उसी तरह हंसी और रोमांच से भरपूर होगी।

फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं पर आधारित है, जिसमें रूप बदलने वाले नागों की दुनिया दिखाई जाएगी। यह विषय अपने आप में काफी रोचक है और दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है।

फिल्म के निर्माण में करण जौहर, महावीर जैन, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता और अन्य निर्माता शामिल हैं।

कार्तिक ने फिल्म की घोषणा पिछले साल एक वीडियो के जरिए की थी, जिसमें वह एक रहस्यमयी जगह पर नजर आए, जहां चारों तरफ सांप ही सांप थे। इस वीडियो ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ”अब तक लोगों ने इंसानों की कहानियां देखी हैं, लेकिन अब नागों की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाएं। ‘नागजिला’ नाग लोक का पहला कांड। फन फैलाने आ रहा हूं मैं।”

 
यह भी पढ़ें-

नोएडा में श्रमिक उपद्रव गिरफ्तारी पर परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें