28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाप्रिंस चार्ल्स के अफेयर की खबरें बनी सुर्खियां 

प्रिंस चार्ल्स के अफेयर की खबरें बनी सुर्खियां 

रिपोर्ट में दावा 20 से ज्यादा महिलाओं से था अफेयर  

Google News Follow

Related

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय मृत्यु के बाद चार्ल्स को ग्रेट ब्रिटेन का राजा बनाया गया है। चार्ल्स शनिवार को पद भार संभाल सकते हैं। जिसके बाद से उनके अफ़ेयर की खबरें सुर्खियां बन गई। बताया जा रहा है कि 1967 से लेकर 1980 तक प्रिंस चार्ल्स के 20 से अधिक अफेयर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब वह छोटे थे तो लार्ड माउंटबेटन ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा अफेयर की सलाह दी थी।राजकुमारी डायना के रिश्तों को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि किंग चार्ल्स का पहला प्यार लुसिया सांता क्रूज नामक महिला थीं। चार्ल्स की उनसे मुलाक़ात एक डिनर पार्टी में हुई थी। जो तत्कालीन चिली के राजदूत की बेटी थी। जिसके बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि चार्ल्स की चचेरी बहन लेडी एलिजाबेथ एंसन ने कहा है कि वह उनके जीवन का पहला और वास्तविक प्यार थी। गौरतलब है कि एलिजाबेथ एंसन लुसिया की दोस्त थीं।

वहीं, किंग चार्ल्स और कैमिला की लंबे समय से जान पहचान थी। दोनों 1970 में मिले थे। बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। बावजूद दोनों की शादी नहीं हो पाई। कैमिला की शादी एंड्र्यू पार्कर बाउल्स से हो गई जबकि चार्ल्स की राजकुमारी डायना से हो गई। बावजूद इसके दोनों शादी के बाद भीं एक दूसरे के सम्पर्क में थे। 1993 में कैमिला और  चार्ल्स का एक फ़ोन कॉल लीक हुआ था। राजकुमारी डायना की मौत के बाद दोनों ने 2005 में शादी कर ली थी। राजकुमारी डायना की बड़ी बहन सारा स्पेंसर से भी चार्ल्स का अफेयर था। लेकिन सारा स्पेंसर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका उसे शादी का कोई इरादा नहीं है तो  दोनों अलग ही गए थे। स्कॉटिश जमींदार हामिश वालेस की बेटी अन्ना वालेस और चार्ल्स ने क दूसरे को डेट किया था।
 
ये भी पढ़ें 

तारीख पर तारीख की छवि बदलना चाहते हैं चंद्रचूड़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कंगना रनौत की मुलाकात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,149फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें