29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाNews Click मामला: अभिसार और उर्मिलेश को मिला विदेशी पैसा, FIR में दावा 

News Click मामला: अभिसार और उर्मिलेश को मिला विदेशी पैसा, FIR में दावा 

न्यूज़ क्लिक NewsClick विदेशी फंडिंग मामले में चीन के बाद पाकिस्तान की आईएसआई का भी  हाथ सामने आया है।    

Google News Follow

न्यूज़ क्लिक News Click विदेशी फंडिंग मामले में चीन के बाद पाकिस्तान की आईएसआई का भी हाथ सामने आया है। पुलिस की एफआईआर में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। इसमें कहा गया है कि चीन के समर्थन में माहौल बनाने के लिए पैसे लिए गए हैं। बता दें कि न्यूज़ क्लिक News Click पर विदेश से अवैध तरीके से पैसा लेने और भारत की एकता और क्षेत्रीयता अखंडता को खंडित करने का आरोप लगा है।

पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि ” पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीयता अखंडता को बाधित करने की साजिश रची गई और इसके लिए विदेशी संस्थाओं से अवैध तरीके विदेशी पैसे लिए गए।” इसके अलावा कहा गया है कि ” यूएसए की वर्ल्ड वाइल्ड होल्डिंग्स एलएलसी नामक की कम्पनी से अप्रैल 2018  में पीपीके न्यूज़ क्लिक News Click स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड को अवैध रुप से करोड़ों रुपये दिए गए।

आगे कहा गया है कि इसमें  प्रबीर पुरकायस्थ, अमित सेनगुप्ता, दोराईस्वामी  रघुनंदन, बप्पादित्य सिन्हा, गौतम नवलखा, गीता हरिहरन, अमित चक्रवर्ती और वर्ल्ड वाइल्ड होल्डिंग्स एलएलसी ‘ पीपीके” न्यूज़ क्लिक (News Click) स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारक हैं। जांच में यह भी पता चला है कि विदेश से मिले पैसों को  तीस्ता सीतलवाड़ के सहयोगी  गौतम नवलखा, जावेद आनंद, तमारा, जिब्रान, उर्मिलेश, अरात्रिका हलदार, परंजॉय गुहा ठाकुरता ,  त्रिना शंकर और अभिसार शर्मा को वितरित किये गए है।

वहीं, एफआईआर में यह भी कहा गया है कि भारत की उत्तरी सीमाओं के साथ छेड़छाड़ करने और नक्शों में कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का विवादित क्षेत्र बताने की कोशिश की गई है। जो भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करने का कृत्य है। रिपोर्ट के अनुसार यदि द्वारा उनके ऑफिस से जब्त लैपटॉप से डाटा हासिल किया गया है। डाटा में प्रबीर और अमित चक्रवर्ती और अन्य संदिग्धों के ईमेल डंप में कुल 4.24 लाख ईमेल शामिल है।

ये भी पढ़ें      

 

 

एशियन गेम्स 2023: भारत ने रचा इतिहास, जीते100 पदक PM मोदी ने दी बधाई          

हरित व्यवसायों में निवेश: भविष्य की ओर एक स्मार्ट कदम  

एशियन गेम्स: पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, पेरिस के लिए काटा टिकट 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें