31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाएशियन गेम्स: भारत ने रचा इतिहास, जीते 100 पदक PM मोदी ने...

एशियन गेम्स: भारत ने रचा इतिहास, जीते 100 पदक PM मोदी ने दी बधाई          

पदक तालिका में भारत 100 मेडल के साथ चौथे स्थान परहै ,इसमें 25 गोल्ड पदक हैं    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है। इस बार भारत ने 100 मेडल जीते है। इसमें 25 गोल्ड है। भारत ने यह कारनामा वीमेंस कबड्डी की टीम ने फ़ाइनल में चीनी ताइपे को हराकर किया। भारत ने यह मुक़ाबल 26 -24 से जीता। इसके आलावा भारत ने तीरंदाजी में भी दो गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा एक सिल्वर और कांस्य मेडल भी जीता। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने कबड्डी खिलाड़ियों और देशवासियों बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि 10 अक्टूबर को खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा ” हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा हृदय गर्व से भर दिया। मै 10 अक्टूबर को एशियन गेम्स के खिलाड़ियों का स्वागत  करूंगा और उनसे बात करूंगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 मेडल जीते। पीएम मोदी ने कहा कि ” एशियाई खेलों में भारत के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मै खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। जिनके प्रयास से भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है।

लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने भारत को 100 मेडल मिलने पर खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर लिखा है कि “एशियाई खेलों में 100 मेडल पूरे और अभी गिनती जारी है। नए भारत का यह नया बेंचमार्क है। हमारे खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों के सबसे बड़े मंच पर अद्वितीय दृढ़ संकल्प और कौशल दिखाया है।  खेलों में भारत के गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बनने पर आप सभी को बधाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी  सौ पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक के साथ भारत का सौ पदक जीतने वाली महिला कबड्डी टीम को बधाई।
 बता दें कि भारत एशियन खेलों की तालिका में चौथे स्थानन पर है। भारत ने 100 पदक जीते हैं। तालिका में पहले स्थान पर चीन है। उसने एशियन खेल में अबतक 356 मेडल जीते हैं, जिसमें 188 गोल्ड, 105 सिल्वर, और 63 कांस्य शामिल हैं। जबकि जापान दूसरे नंबर पर है। उसने 169 मेडल जीते हैं जिसमें 47 गोल्ड है। इसके बाद तीसरे नंबर पर कोरिया है। 36 गोल्ड और 50 सिल्वर और 86 कांस्य मेडल जीते हैं। कुल मिलाकर 172 पदक जीता है।
ये भी पढ़ें      

 

एशियन गेम्स: पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, पेरिस के लिए काटा टिकट 

Supreme Court का बिहार की जाति जनगणना पर रोक लगाने से इंकार

हरित व्यवसायों में निवेश: भविष्य की ओर एक स्मार्ट कदम  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें