27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाएशियन गेम्स: पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, पेरिस के लिए काटा...

एशियन गेम्स: पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, पेरिस के लिए काटा टिकट 

भारतीय टीम ने 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर गया।  

Google News Follow

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने पिछली बार की एशियन चैंपियन जापान को 5-1 से मात दी। भारत ने एशियन गेम्स में नौ साल बाद गोल्ड जीता है। भारत ने अब तक एशियन गेम्स में चार बार यह कारनामा कर चुकी है। भारत ने यह कारनामा 1966, 1998, 2014 और 2023 में  किया। इसके अलावा नौ रजत और  दो कांस्य भी जीते हैं।

 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया। जिसकी वजह से जापान ने मात्र एक ही गोल कर पाया। इसके साथ ही भारत ने 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर गया। इधर एशियन गेम्स के पहले क्वार्टर में दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। जबकि दूसरे में भारत ने 25 वें मिनट में शानदार खेल दिखाते हुए एक गोल दागा। यह गोल मनदीप सिंह ने किया।

इसके साथ ही भारत ने बढ़त बना ली। वहीं, तीसरे क़्वार्टर में 32 वें मिनट ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दागा और भारत ने 2 -0 से बढ़त बना ली। तीसरे में अमित रोहितदास ने गोल कर भारत की जीत पक्की कर दिया। चौथे क़्वार्टर में भारत ने 48 वें मिनट में चौथा गोल किया और भारत ने 4 -0 से बढ़त बना ली। इसे ठीक तीन मिनट बाद ही जापान ने एक गोल कर अपना खाता खोल दिया। जबकि भारत ने एक बार फिर जबरदस्त खेल दिखाते हुए 59वें मिनट में पांचवां गोल दागा और 5 -1 से अपनी जीत पक्की कर ली।

ये भी पढ़ें                               

 

Supreme Court का बिहार की जाति जनगणना पर रोक लगाने से इंकार

सिक्किम बाढ़ में 40 लोगों की मौत,एक और झील के फटने की चेतावनी 

हरित व्यवसायों में निवेश: भविष्य की ओर एक स्मार्ट कदम  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें