28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाMP के स्कूलों-कॉलेजों में बैन होगा हिजाब, शिक्षा मंत्री ने कही यह...

MP के स्कूलों-कॉलेजों में बैन होगा हिजाब, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात…

​ कहा, यूनिफॉर्म किसी समुदाय की नहीं होती, ये सबके लिए है। लेकिन ये देखना दुखद है कि लोग इसे कम्युनिटी से जोड़ रहे हैं।

Google News Follow
कर्नाटक कॉलेज में बुर्का विवाद को देखते हुए मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि छात्रों को स्कूल में केवल तय किये गए ड्रेस पहनने की ही अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिजाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार अब हिजाब को बैन करने पर विचार कर रही है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि छात्रों को केवल स्कूल ड्रेस पहनने की अनुमति दी जाएगी और हिजाब स्कूल ड्रेस का पार्ट नहीं है।

कर्नाटक के पूरे मसले को देखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग एक यूनिफॉर्म ड्रेस कोड पर काम कर रहा है और इसका किसी मजहब या समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है। परमार ने कहा कि विभाग स्कूल के ड्रेस कोड पर काम कर रहा है जो कि सिर्फ एकरूपता और समानता लाने के लिए है। हिजाब बैन किए जाने के सवाल पर परमार ने कहा कि यूनिफॉर्म किसी समुदाय की नहीं होती, ये सबके लिए है। लेकिन ये देखना दुखद है कि लोग इसे कम्युनिटी से जोड़ रहे हैं।

इस पूरे मामले पर भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि परमार को शिक्षा के स्तर पर सोचना चाहिए। यह एक सच्चाई है कि हिजाब ने कभी भी शिक्षा को पिछले 70 वर्षों में कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। एक समय था जब लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जाती थी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर ऐसा कुछ लागू किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिजाब मामले को बड़ी बेंच को भेजा  

कांग्रेस को एक और झटका : पोस्टर गर्ल वंदना ने दिया इस्तीफा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें