30 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियाप्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर  

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर  

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दरवाजे पर  चिपकाया नोटिस 

Google News Follow

Related

प्रयागराज में शुक्रवार नमाज के बाद शहर में भड़की हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद जावेद उर्फ ​​जावेद पंप के घर को गिराने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नोटिस जारी किया है। बता दें कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ्तार करने की मांग लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान उपद्रवियों खूब बवाल काटा था। तजा जानकारी के अनुसार अब तक 95 लोगों को को नामजद किया गया है। जबकि 5000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

वहीं, प्रयागराज के अटाला इलाके में जावेद के घर के दरवाजे पर पीडीए का नोटिस लगाया है। जिसमें घरवालों को 12 जून को यानी रविवार सुबह 11 बजे तक मकान को खाली करने का आदेश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्मित मकान अवैध तरीके से बनाया गया है जिसके लिए  जरुरी परमिट नहीं ली  गई थी।

भवन के निर्माण में योजना और नियमों का उल्लंघन किया गया है। निगम ने जावेद को 5 मई को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन जवाब नहीं मिलने पर और इमारत को खाली नहीं करने पर 9 जून को दोबारा एक अन्य नोटिस जारी कर मकान को खाली करने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें 

 

राष्ट्रपति चुनाव: ममता ​ने सोनिया सहित ​विपक्ष​ ​​के ​नेताओं को ​लिखा ​पत्र

यूट्यूबर फैजल वानी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा का बनाया था आपत्तिजनक वीडियो   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,199फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें