27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाNSA डोभाल की पाक समकक्ष से बातचीत, तनाव कम करने की ओर...

NSA डोभाल की पाक समकक्ष से बातचीत, तनाव कम करने की ओर उठेंगे कदम ?

दोनों परमाणु शक्तियों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच हुई यह बातचीत क्षेत्रीय तनाव के बीच संभावित डि-एस्केलेशन यानी तनाव कम करने के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।

Google News Follow

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम राजनयिक संवाद सामने आया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पुष्टि की है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने पाकिस्तान के NSA लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक से बातचीत की है।

इशाक डार ने यह जानकारी TRT वर्ल्ड के पत्रकार कमरान यूसुफ को एक साक्षात्कार में दी। दोनों परमाणु शक्तियों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच हुई यह बातचीत क्षेत्रीय तनाव के बीच संभावित डि-एस्केलेशन यानी तनाव कम करने के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।

गौरतलब है कि बुधवार (7 मई) तड़के भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना और मिसाइल बलों ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष ठिकानों को लक्ष्य बनाते हुए नौ स्थानों पर सटीक हमले किए।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई “संयमित, लक्ष्यित और गैर-उत्तेजक” थी, और इसका उद्देश्य केवल आतंकवादी ढांचों को खत्म करना था, न कि पाकिस्तान की सेना को निशाना बनाना।

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन जारी है। गुरुवार को दूसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में रात के समय नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की गई। अधिकांश नागरिक पहले ही सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके थे। इससे पहले पूंछ और तंगधार में की गई पाकिस्तानी गोलाबारी में अब तक 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 43 से अधिक घायल हैं।

इन परिस्थितियों में NSA स्तर की यह बातचीत दोनों देशों के बीच बढ़ती उथल-पुथल को कूटनीतिक स्तर पर संभालने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। हालांकि भारत की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पाकिस्तान की यह सार्वजनिक स्वीकृति इस बात की ओर इशारा करती है कि भारत ने सुरक्षा मामलों में रणनीतिक स्पष्टता और संवाद दोनों को संतुलन में रखा है। अब देखना यह होगा कि यह संवाद वास्तविक समाधान की ओर बढ़ता है या फिर यह सिर्फ एक अस्थायी रणनीति है एक और बड़े टकराव को टालने के लिए।

यह भी पढ़ें:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पृथ्वीराज चव्हाण के बाद उदित राज ने उठाए सवाल

ईरानी अभिनेत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भ्रामक टिपण्णी, भारतीयों ने कीया ट्रोल, कह रही भारत मेरा घर है।

ऑपरेशन सिंदूर: NSA अजीत डोभाल ने दी पीएम मोदी को ब्रीफिंग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें